फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus: Pakistan Imran Khan government will not call back its citizens from China

कोरोनावायरस: अपने नागरिकों को चीन से वापस नहीं बुलाएगी इमरान सरकार, विपक्ष ने किया विरोध

Fri, 31 Jan 2020 08:26 PM IST
आसिम खान डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Fri, 31 Jan 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Pakistan Imran Khan government will not call back its citizens from China
इमरान खान-शी जिनपिंग (फाइल फोटो)

पाकिस्तान ने विपक्षी नेताओं के दबाव के बाद भी ये तय किया है कि वह इस कठिन वक्त में चीन से अपने लोगों को वापस नहीं बुलाएगा। प्रधानमंत्री इमरान खान के विशेष सहायक डॉ जफर मिर्जा ने बताया कि अपने नागरिकों को चीन से वापस बुलाना इस समय दोनों देशों के रिश्ते को देखते हुए ठीक नहीं है और ऐसे वक्त में हम उन्हें यह एहसास नहीं दिलाना चाहते कि हमारे लोग वहां सुरक्षित नहीं हैं। मिर्जा ने कहा कि हमारा यह फैसला देश ही नहीं दुनिया के हित में है।

विज्ञापन


दरअसल पाकिस्तान को मालूम है कि वह कोरोना जैसे खतरनाक वायरस से अपने देश में किसी का इलाज नहीं करवा सकता। इसलिए उसने तय किया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की निगरानी में इस वक्त चीन में बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और वहां पाकिस्तानी नागरिक और छात्र ज्यादा सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन


विपक्ष के साथ तीखी बहस वाली बैठक के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। पाकिस्तान की पश्तूनख्वा मिल्ली अवामी पार्टी के सिनेटर उस्मान काकर ने वुहान के बारे में बताया कि वहां कर्फ्यू जैसी स्थिति है। चीन के लोग अभी भी पाकिस्तान आ रहे हैं, लेकिन हमारा पाकिस्तानी लोगों और छात्रों को वहां से वापस लाने का कोई इरादा नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अवामी पार्टी के नेता ने यह भी कहा कि सरकार अगर वहां रह रहे लोगों को वापस लाती है तो उन्हें किसी सुरक्षित और अलग जगह पर रखना होगा ताकि यह वायरस पाकिस्तान में न फैल सके। दूसरे, अभी पाकिस्तान टीबी, पोलियो और चेचक जैसी बीमारियों के इलाज और इन्हें खत्म करने में कामयाब नहीं है तो कोरोनावायरस से बचाव के बारे में तो सोचा भी नहीं जा सकता।

दूसरी तरफ पीएमएल (एन) संसदीय दल के नेता मुशीदुल्ला खान ने चीन में रह रहे पाकिस्तानी लोगों के बारे में गंभीरता से नहीं सोचने और उनकी सुरक्षा की अनदेखी करने के लिए सरकार पर तीखे हमले किए। उनका कहना था कि जब सारे देश अपने नागरिकों को वहां से वापस बुला रही है तो हम एहतियात के तौर पर उन्हें सुरक्षित वापस क्यों नहीं बुला सकते। यहां उनकी मां और परिवारवाले बेहद चिंतित हैं और सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही। 


कुछ नेताओं का कहना था कि जिन छात्रों को कोरोनावायरस से अबतक कोई खतरा नहीं है और जो इससे बचे हुए हैं, उन्हें पाकिस्तान को वापस बुला लेना चाहिए जबकि जो इससे प्रभावित हैं, उन्हें उचित इलाज के लिए वहां छोड़ देना चाहिए। लेकिन सरकार का ये मानना है कि चीन हमेशा पाकिस्तान को कठिन समय में मदद करता रहा है, उसके साथ खड़ा रहा है, ऐसे में हमें नैतिकता के आधार पर उसे अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। पाकिस्तान ने अपने डॉक्टर्स से कहा है कि जो मदद के लिए चीन जाना चाहते हैं, सरकार उन्हें वहां भेज सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed