फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus outbreak nepal government decides to suspend all climbing permists till 30th april

कोरोनावायरस: नेपाल ने 30 अप्रैल तक एवरेस्ट की चढ़ाई पर लगाई रोक, रद्द किए परमिट

Fri, 13 Mar 2020 10:51 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 13 Mar 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak nepal government decides to suspend all climbing permists till 30th april
माउंट एवरेस्ट (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कोरोनोवायरस के कारण नेपाल सरकार ने शेष मौसम के लिए एवरेस्ट की चढ़ाई पर रोक लगा दी है। नेपाल सरकार ने घोषणा करते हुए बताया कि वह 14 मार्च से 30 अप्रैल के बीच चढ़ाई के सभी परमिट को रद्द कर रही है। इससे पहले चीन अपने उत्तरी क्षेत्र में आने वाले पहाड़ों पर चढ़ाई करने पर रोक लगा चुकी है।

विज्ञापन


काठमांडू पोस्ट के अनुसार नेपाल सरकार एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के परमिट जारी करने की एवज में सालाना चार मिलियन डालर यानी करीब 40 लाख रुपये की कमाई करती है। यह राशि बाकी के पर्यटन राजस्व से अलग है। प्रधानमंत्री कार्यालय के सचिव नारायण प्रसाद बिदारी ने कहा, 'हमने 30 अप्रैल तक सभी पर्यटक वीजा को रद्द करने का फैसला लिया है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बिदारी ने कहा, 'अब तक 2020 एवरेस्ट पर चढ़ाई के मौसम के लिए जारी किए जाने वाले और जारी किए जा चुके परमिट रद्द किए जाएंगे।' जो विदेशी 14 मार्च से नेपाल आने से बचने में असमर्थ हैं उन्हें सलाह दी जाती है कि वह 14 दिनों तक खुद को अलग रखें।


भारत, अमेरिका, चीन, ब्रिटेन, जापान और दक्षिण कोरियाई से आने वाले पर्वतारोही नेपाल सरकार के राजस्व का मुख्य स्रोत हैं। जिस किसी को एवरेस्ट पर चढ़ाई करनी है उसे सरकार को 11,000 डॉलर यानी लगभग 8,14,555.50 रुपये चुकाने होते हैं। हालांकि सरकार इस राशि को बढ़ाने पर विचार कर रही है।

सरकार के इस फैसले की वजह से स्थानीय शेरपा और माउंटेन गाइड प्रभावित होंगे। पायनियर एडवेंचर के प्रबंध निदेशक लाकपा शेरपा ने कहा, मेरे नौ चीनी औऱ एक जापानी क्लाइंट पहले ही यात्रा रद्द कर चुके हैं। ट्रेकिंग की बहुत सारी टीमें नहीं आ रही हैं जो हम जैसे शेरपा के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। हम इसी दौरान सबसे ज्यादा पैसा कमाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed