फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   coronavirus : number of infections has decreased in China, but strategy has to be made for patients without symptoms

चीन में कोरोना संक्रमित की संख्या घटी, पर बिना लक्षण वाले रोगियों को लेकर रणनीति बनानी होगी

Thu, 02 Apr 2020 06:26 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, बीजिंग।
वर्ल्ड डेस्क, बीजिंग। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 02 Apr 2020 06:26 AM IST
विज्ञापन
coronavirus : number of infections has decreased in China, but strategy has to be made for patients without symptoms
coronavirus in china - फोटो : PTI

कोरोना वायरस का प्रमुख केंद्र रहे वुहान में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या घटने लगी है। हालांकि, बिना लक्षण वाले रोगी सामने आने लगे हैं जिनको लेकर चीन ने अभी से सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है और ऐसे लोगों की विशेष तौर पर निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन


चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि मंगलवार को कोरोना वायरस के कुल 36 मामले सामने आए और सभी विदेशी नागरिक थे। सोमवार को कुल 48 मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई थी। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि 130 नए मामले ऐसे भी मिले हैं जिनमें संक्रमण तो था लेकिन लक्षण नहीं था।
विज्ञापन


चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बुधवार को कहा, चीन को विदेश से आने वाले संक्रमित मामलों से बचाव के लिए कड़ी रणनीति बनानी होगी। उन्होंने ये भी कहा कि संक्रमित व्यक्तियों में लक्षण न दिखने वाले मामलों को गंभीरता से लेना होगा और इसका प्रबंधन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर उठी बचाव की अपील
चीन के सोशल मीडिया पर लोगों ने सरकार से ऐसे मामलों को लेकर सतर्क रहने की मांग की जिनमें बीमारी तो है पर लक्षण नहीं। लोगों ने कहा कि इस तरह के मामलों से वायरस जाने-अनजाने में फिर से लोगों को अपना शिकार बना लेगा। इसी को देखते हुए चीन ने मंगलवार को 1367 लोगों को निगरानी में रखा है। एक दिन पहले ये आंकड़ा 1541 था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed