फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus new wave danger over japan Olympics will start after three weeks

आशंका: जापान पर महामारी की नई लहर का खतरा, तीन सप्ताह बाद शुरू होना है ओलंपिक

Sat, 03 Jul 2021 08:16 PM IST
कुमार संभव डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, टोक्यो
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, टोक्यो Published by: कुमार संभव Updated Sat, 03 Jul 2021 08:16 PM IST
सार

टोक्यो के नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर में चहल-पहल बढ़ने के कारण संक्रमण फैलने की स्थितियां बनीं। जानकारों का कहना है कि अब वैसे हालात असल में बन गए हैं, जिनकी आशंका की वजह से पिछले साल ओलंपिक खेलों का आयोजन टाला गया था।

विज्ञापन
Coronavirus new wave danger over japan Olympics will start after three weeks
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

टोक्यो शहर ओलंपिक खेलों की तैयारी में जुटा है। इन खेलों के शुरू होने में अब तीन हफ्ते ही बचे हैं। इस बीच यहां कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के संकेत मिले हैं। स्थानीय अखबार जापान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने यहां आपातकाल के नियमों में नरमी बरतने की शुरुआत हुई, जिसके संक्रमण बढ़ने की आशंका पैदा हो गई। इस रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले तीन हफ्तों से लगातार संक्रमण के नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन


टोक्यो के नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर में चहल-पहल बढ़ने के कारण संक्रमण फैलने की स्थितियां बनीं। जानकारों का कहना है कि अब वैसे हालात असल में बन गए हैं, जिनकी आशंका की वजह से पिछले साल ओलंपिक खेलों का आयोजन टाला गया था। टोक्यो के नगर निगम प्रशासन के प्रमुख मेडिकल सलाहकार नोरियो ओहमागरी ने जापान टाइम्स से कहा कि टोक्यो में वायरस लौट आया है। यह मानने की वजह है कि संक्रमण के मामलों में यह वृद्धि चौथी लहर की तुलना में अधिक होगी। ऐसे में लोगों की चहल-पहल पर नियंत्रण लगाना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन


टोक्यो में अभी आपातकालीन नियम लागू हैं। ये आगे भी लागू रहेंगे या उन्हें हटा लिया जाएगा, इस बारे में प्रधानमंत्री योशिहिडे सुगा 11 जुलाई को एलान करेंगे। जानकारों की राय है कि संक्रमण के मामलों में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए अनुमान है कि आपातकाल की अवधि बढ़ा दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने टोक्यो ओलंपिक्स की आयोजन समिति ने एलान किया था कि खेलों के दौरान स्टेडियमों में उनकी क्षमता के सिर्फ पचास फीसदी तक ही दर्शकों को जाने की इजाजत दी जाएगी। जिन स्टेडियमों की क्षमता ज्यादा है, उनमें भी अधिकतम दस हजार दर्शक ही जा सकेंगे। अब खबर है कि दर्शकों की यह संख्या और घटाई जा सकती है। पिछले महीने प्रधानमंत्री सुगा ने कहा था कि खेलों का आयोजन बिना दर्शकों के भी कराया जा सकता है। पर्यवेक्षकों के मुताबिक, अब ऐसा होने की आशंका काफी ज्यादा बढ़ गई है। विदेशी दर्शकों के आने पर पहले ही रोक लगाई जा चुकी है।

नगर प्रशासन के सलाहकारों ने ध्यान दिलाया कि हाल में शहर के प्रमुख केंद्रों पर लोगों की भीड़ बढ़ी है। इसके बाद संक्रमण के नए मामलों में भी इजाफा हुआ। फिलहाल यह संख्या उससे ज्यादा है, जितनी मार्च में महामारी की चौथी लहर शुरू होने से ठीक पहले थी। शुक्रवार (दो जुलाई) को टोक्यो में कोरोना संक्रमण के 660 नए मामले सामने आए। पिछले दिनों हर हफ्ते बीते हफ्ते की तुलना में कम से कम 20 फीसदी अधिक केस सामने आए। चिंता की बात है कि नए मामलों में ऐसे लोग बड़ी संख्या में हैं, जो कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित हुए।


टोक्यो मेडिकल असोसिएशन के उपाध्यक्ष मासाटाका इनोकुची ने जापान टाइम्स से कहा कि ऐसा क्यों हो रहा है, यह निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता। एक कारण शायद यह है कि सिर्फ बुजुर्गों का ही टीकाकरण हुआ, जबकि कोविड-19 के नए वैरिएंट युवा लोगों को भी संक्रमित करने में सक्षम है। हालांकि, यह साफ है कि इस नए ट्रेंड ने ओलंपिक खेलों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed