फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus more people infected outside China

कोरोनावायरस : पलट गया मामला, चीन से बाहर संक्रमित लोगों की तादाद ज्यादा हुई

Tue, 17 Mar 2020 02:43 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 17 Mar 2020 02:43 AM IST
सार

संक्रमण के मामले चीन में सोमवार तक 80,879 थे लेकिन चीन के अलावा दूसरे देशों के सभी संक्रमित लोगों की संख्या 90 हजार पहुंच गई है। ऐसा पहली बार हुआ है जबकि संक्रमित लोग चीन से बाहर अधिक हो गए हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus more people infected outside China

विस्तार

कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की तादाद के मामले में रुख अब बदल गया है। अभी तक संक्रमण के मामले चीन में सबसे अधिक बने हुए थे लेकिन अब तस्वीर पलट गई है। संक्रमण के मामले चीन में सोमवार तक 80,879 थे लेकिन चीन के अलावा दूसरे देशों के सभी संक्रमित लोगों की संख्या 90 हजार पहुंच गई है। ऐसा पहली बार हुआ है जबकि संक्रमित लोग चीन से बाहर अधिक हो गए हैं। 

विज्ञापन


इससे संकेत मिलता है कि चीन कोरोना के खिलाफ जंग में जीत की ओर बढ़ रहा है तो बाकी देशों अपनी ढिलाई का खमियाजा भुगत रहे हैं। दूसरे देशों में मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण इमरजेंसी प्रावधानों को तेजी से अमल में लाया जा रहा है। इनमें पूरे देश की नाकेबंदी, हवाई यात्राओं पर रोक, सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, स्कूलों को बंद करने सहित सड़कें खाली करने और रेस्त्रां बंद रखने जैसे उपाय शमिल हैं। 
विज्ञापन


कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अब नायक के तौर पर उभर रहा चीन यह बीमारी वापस न लौट आए, इसे लेकर अभी भी सतर्कता बरत रहा है। इसे देखते हुए चीन ने सोमवार को आदेश दिया कि राजधानी बीजिंग में आने वाले सभी लोग 14 दिन के लिए अनिवार्य रूप से अलग-थलग रखे जाएंगे। चीन के 13 प्रांत अब कोरोना से मुक्त हो चुके हैं लेकिन सर्वाधिक प्रभावित हुबेई प्रांत में हालात ऐसे नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अर्थव्यवस्था में 100 अरब येन डालने का एलान

चीन के पीपुल्स बैंक ऑफ चायना ने सोमवार को ऐलान किया कि वह देश की वित्तीय प्रणाली में 100 अरब येन की धनराशि डालेगा। यह कदम देश की पटरी से उतर चुकी अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए उठाया जा रहा है। इससे पहले शुक्रवार को घोषणा की गई थी कि बैंक अब कम नकदी रख सकेंगे। आंकड़ों से पता चलता है कि चीन की अर्थव्यवस्था को कोरोना ने खासा नुकसान पहुंचाया है। जनवरी-फरवरी में देश का खुदरा व्यापार 20 प्रतिशत तक गिर गया था।

ईरान में शीर्ष धार्मिक नेता की मौत

ईरान के शीर्ष धार्मिक नेता अयातुल्लाह हाशिम बाथाई की कोरोना की चपेट में आने से मौत हो गई है। राज्य की न्यूज एजेंसी इरना ने सोमवार को यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि वह उच्च कोटि के धार्मिक विद्वान थे और उन्हें विशेषज्ञों के 88 सदस्यीय दल में शामिल किया गया था। वह ईरान के सर्वोच्च नेता की परिषद में शामिल थे। उन्हें कोम राज्य में शनिवार को भर्ती कराया गया था। गौरतलब है कि ईरान में कई शीर्ष नेता कोरोना की चपेट मे  हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed