{"_id":"5e7a95a38ebc3e6fe61a3b5a","slug":"coronavirus-lockdown-failed-in-united-kingdom-trains-are-full-with-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन में लॉकडाउन बेअसर, ठसाठस भरी हैं ट्रेनें, सरकार पर उठ रहे सवाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन में लॉकडाउन बेअसर, ठसाठस भरी हैं ट्रेनें, सरकार पर उठ रहे सवाल
Wed, 25 Mar 2020 04:50 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 25 Mar 2020 04:50 AM IST
सार
यूके में सरकार तीन सप्ताह के लिए लॉकडाउन की घोषणा कर चुकी है पर अब इसके लागू करने पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इसकी वजह यह है कि मंगलवार को देश की भूमिगत ट्रेनें पूरी तरह से भरी देखी गईं। हालांकि इन ट्रेनों की सेवाओं में कटौती की गई है लेकिन मुसाफिरों पर इसका असर पड़ता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कम से कम 21 दिनों के लिए, लोगों की आवाजाही में कमी लाने के मकसद से कुछ उपायों का एलान किया था। यहां कोरोना से मरने वालों की तादाद 335 हो गई है। तब जॉनसन ने लोगों से कहा था कि वे घर में ही रहें और पुलिस को इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
अब यह भी सवाल उठाया जा रहा है कि जॉनसन ने ये जो ऐलान किया था, वह अपने आप में स्पष्ट नहीं था। लोग पुलिसकर्मियों से ये सवाल पूछ रहे हैं कि उन्हें क्या करने या नहीं करने की इजाजत है। यातायात मंत्री गेंट शाप्पे ने सोमवार को स्थिति और स्पष्ट करते हुए कहा था कि सलाह एकदम साफ है कि, घर पर रहें।
विज्ञापन
देश की मोबाइल फोन सेवाएं अब जॉनसन की बात को संदेश के रूप में लोगों तक पहुंचा रही हैं। गृहमंत्री प्रीति पटेल ने एक ट्वीट में कहा था कि अगले कुछ सप्ताह पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण हैं।
विज्ञापन
अगर जॉनसन बीमार पड़े तो...
सरकार ने साफ किया है कि जॉनसन की सेहत एकदम ठीक है लेकिन अगर वह कोरोना की चपेट में आते हैं तो विदेश मंत्री डोमनिक रॉब सरकार का कामकाज संभालेंगे। यहां साढ़े छह हजार संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। ।