फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kamala Harris get name on Biden vice presidential nominee list

बिडेन के उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशियों की सूची में कमला हैरिस को जगह

Sun, 14 Jun 2020 06:12 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 14 Jun 2020 06:12 AM IST
विज्ञापन
Kamala Harris get name on Biden vice presidential nominee list
kamla harris - फोटो : पीटीआई

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवार जो बिडेन की उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के लिए तलाश दूसरे चरण में पहुंच गई है। प्रत्याशियों में कई अश्वेत महिलाएं भी दावेदारी में हैं, जिनमें भारतवंशी कमला हैरिस भी शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक, समिति ने सूची की छंटनी कर दी है और अब इसमें छह दावेदार बचे हैं। इनमें कैलिफोर्निया से कमला हैरिस के अलावा मैसाचुसेट्स से एस एलिजाबेथ वारेन, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रही सुसन राइस के नाम शामिल हैं। हालांकि पूरी सूची का खुलासा नहीं किया गया है।

विज्ञापन


बिडेन ने पहले ही कह दिया है कि वह उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए किसी महिला का चयन करेंगे। बता दें कि हाल में बिडेन ने कमला हैरिस के साथ मिलकर 35 लाख डॉलर का फंड जुटाया था। राष्ट्रपति पद के लिए बिडेन के प्रत्याशी चुने जाने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी से कमला को उपराष्ट्रपति पद के भावी प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन


वर्तमान में कमला कैलिफोर्निया से सीनेटर हैं। चुनावी अभियान के तहत मंगलवार को बिडेन और कमला की टीम ने वर्चुअल माध्यमों से समर्थकों को संबोधित किया था। अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति बिडेन ने इस दौरान कमला के राजनीतिक जीवन की खूब तारीफ की थी। शुरुआत में डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की होड़ में शामिल कमला हैरिस ने बाद में बिडेन के समर्थन का निर्णय लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • बिडेन के उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशियों की सूची में अश्वेत महिलाओं की दावेदारी

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवार जो बिडेन की उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के लिए तलाश दूसरे चरण में पहुंच गई है। प्रत्याशियों में कई अश्वेत महिलाएं भी दावेदारी में हैं। समिति ने सूची की छंटनी कर दी है और अब इसमें छह दावेदार बचे हैं। इनमें मैसाचुसेट्स से एस एलिजाबेथ वारेन, कैलिफोर्निया से कमला हैरिस, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रही सुसन राइस के नाम शामिल हैं। बिडेन ने पहले ही कह दिया है कि वह उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए किसी महिला का चयन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed