{"_id":"5e69e0ed8ebc3eeb320e3b44","slug":"coronavirus-israel-prime-minister-benjamin-netanyahu-spoke-to-pm-narendra-modi-on-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी से फोन पर की बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी से फोन पर की बात
Thu, 12 Mar 2020 12:42 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी, बेंजामिन नेतन्याहू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते वैश्विक आर्थिक गतिविधियों और जरूरी सामानों की आपूर्ति को हुए नुकसान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। इजराइल के प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका देश 'आपूर्ति' को लेकर कई देशों पर निर्भर है और उन्होंने भारत के अपने समकक्ष नरेंद्र मोदी से बात की है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि चीन के वुहान शहर में पिछले साल दिसंबर से फैलना शुरू हुआ कोरोनावायरस अबतक चार हजार से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है और 107 देशों तथा क्षेत्रों में 117,330 से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन इसे महामारी घोषित कर चुका है।
विज्ञापन
नेतन्याहू ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, मैंने अपने मित्र भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। हम विभिन्न सामानों की आपूर्ति को लेकर कई देशों पर निर्भर हैं। हम हर समय इसपर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि, इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति में यह स्पष्ट नहीं किया कि नेतन्याहू और मोदी के बीच किस विषय पर बातचीत हुई।
विज्ञापन
इजराइल के प्रधानमंत्री ने कोरोनावायरस से उत्पन्न चुनौतियों के बीच आर्थिक गतिविधियों के संचालन के लिए 10 करोड़ एनआईएस (2.86 अरब डॉलर) के पैकेज की घोषणा की है। उन्होंने कहा, 'इजराइल की अर्थव्यवस्था कई अन्य देशों की तुलना में बेहतर स्थिति में है। बेरोजगारी कम है, विकास दर ऊंची है।'
नेतन्याहू ने कहा, 'हालांकि, 'हमारे यहां एक बड़ी चुनौती है जिसे हम सभी महसूस कर रहे हैं और जिसे हम सभी जानते हैं। हमें लगता है कि हम इससे शांति के माध्यम से सफलतापूर्वक निपट सकते हैं।'