फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus in world, the number of infected crosses 70 lakh, know more about other countries

दुनियाभर में कोरोना का कहर जारी, संक्रमितों की संख्या 70 लाख के पार, जानें और भी देशों का हाल

Mon, 08 Jun 2020 05:16 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 08 Jun 2020 05:16 AM IST
सार

  • दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या 70 लाख के पार, 4 लाख से अधिक की मौत
  • अमेरिका में सबसे ज्यादा 1 लाख12 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है
  • ब्राजील ने कोरोना से होने वाली मौतों और संक्रमण के मामले की जानकारी देना किया बंद 

विज्ञापन
Coronavirus in world, the number of infected crosses 70 lakh, know more about other countries
corona in world - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दुनियाभर में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या रविवार को चार लाख के पार पहुंच गई। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि यह संख्या ज्यादा हो सकती है क्योंकि मरने वाले कई लोगों का कोरोना टेस्ट नहीं किया गया है। विश्व में अब तक  4,04,529 लोग कोरोना संक्रमण के कारण जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन


वर्ल्डोमीटर वेबसाइट के मुताबिक, अब तक 70 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका में सबसे ज्यादा 1,12,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। वहीं यूरोप में करीब 175000 मौतें इस कारण हो चुकी है।
विज्ञापन


एक दिन पहले ही ब्राजील ने कोरोना से होने वाली मौतों और संक्रमण के मामले की जानकारी देना बंद कर दिया था। अमेरिका और ब्रिटेन के बाद ब्राजील कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा बेहाल है। ब्राजील मौतों के मामले में तीसरे नंबर पर है, यहां 34 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि ब्राजील सरकार ने वास्तविक आंकड़े छिपाने के लिए यह अप्रत्याशित फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

  • दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस संक्रमण के 51 नए मामले

दक्षिण कोरिया में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 51 नए मामले सामने आए, जिनमें से अधिकतर मामले राजधानी सियोल के घनी आबादी वाले इलाकों के सामने आए हैं। शनिवार को संक्रमित पाए गए कम से कम 41 लोग स्वास्थ्य संबंधी उत्पाद मुहैया कराने वाली सियोल स्थित कंपनी रिचवे के कर्मचारी हैं, जो घर-घर जाकर सामान बेचते हैं। दक्षिण कोरिया में अब तक 11,719 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 273 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

  • मेक्सिको में मौतों का आंकड़ा 13 हजार के पार

मेक्सिको में पिछले 24 घंटे में 3600 नए मामले मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या 1 लाख 13 हजार 500 के पार हो गई है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 13 हजार 511 लोगों की मौत हुई है। यहां के महामारी विज्ञान के निदेशक लॉस लुइस अलोमिया ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि संक्रमण से 1 हजार 189 संदिग्ध मौतों की भी जांच की जा रही है।
 

  • इराक ने कर्फ्यू बढ़ाने का एलान किया

इराक ने कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ने के बाद 13 जून से एक हफ्ते के लिए कर्फ्यू बढ़ाने का ऐलान किया है। ईराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल खादिमी ने शनिवार को इसकी घोषणा की। देश में पिछले कुछ दिनों में 33 संक्रमितों की मौत होने के बाद सरकार ने यह फैसला किया।
 

  • ब्रिटेन में 15 जून से चर्च में कर सकेंगे प्रार्थना

ब्रिटेन में सरकार ने 15 जून से लोगों को चर्च में प्रेयर करने की इजाजत दी है। हालांकि, इसके लिए उन्हें अकेले जाना होगा। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन देश में लोगों को घर के बाहर खाना खाने और शादी समारोहों में शामिल होने की मंजूरी देने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, सरकार ने देश के कई हिस्सों में अब भी स्कूल न खोलने का फैसला किया है।
 

  • चीन में 11 नए मामले सामने आए

चीन में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11 नए  मामले सामने आए हैं।नए मामले सामने आए हैं और एक भी मौत नहीं हुई है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 83,036 हो गई है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए 6 में से 5 लोग विदेश से लौटे थे। इसके साथ ही पांच नए बिना लक्षण वाले मामले भी मिले हैं।
 

  • थाईलैंड में कोरोना के आठ नए मामले                                                                                                                                                                                                                                                                        
थाइलैंड ने रविवार को कोरोना के आठ नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, अभी कोई नई मौत नहीं हुई है। जनवरी से अब 3,112 संक्रमण के मामले हैं और कुल 58 मौतें हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed