इटली में एक दिन में 793 की मौत, 35 देशों में 90 करोड़ लोग घरों में ‘कैद’
कोरोना वायरस पूरी दुनिया को अपनी चपेट ले चुका है। अब तक 11 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इटली, स्पेन, फ्रांस और श्रीलंका के अलावा कई अमेरिकी राज्यों में पूरी तरह लॉक डाउन है। 35 देशों में करीब 90 करोड़ लोग अपने घरों में कैद हैं। अकेले तीन अमेरिकी राज्यों में 7 करोड़ लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में भी लॉक डाउन घोषित किया गया है। अमेरिका के बाद अब जर्मनी के बेयर्न राज्य में लोगों से अपने घरों में रहने को कहा गया है। ऐसा करने वाला वह जर्मनी का पहला राज्य बन गया। इटली सबसे ज्यादा प्रभावित है और यहां मौत का आंकड़ा चार हजार पार कर गया, जो विश्व में सर्वाधिक है। शनिवार को कम से कम 40 अफ्रीकी देशों में कोरोना के नए मामले सामने आए। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट...
विस्तार
इटली में एक दिन में 793 लोगों की मौत
इटली में शनिवार को कोरोना वायरस से 793 लोगों की मौत हो गई जो एक दिन में हुई सर्वाधिक मौत है। इससे देश में इस घातक विषाणु से मृतकों की कुल संख्या 4825 हो गई है जो पूरी दुनिया में इस बीमारी से हुई मौत का 38.3 फीसदी है। कोविड-19 संक्रमण की संख्या 53578 हो गई है जो एक और रिकॉर्ड है।
मिलान के पास उत्तर लोमबार्डी में मृतकों की संख्या तीन हजार से अधिक हो गई है। यह इटली में मरने वालों की कुल संख्या का करीब दो तिहाई है। इटली में शुक्रवार से 1420 लोगों की मौत हो चुकी है और कोरोना वायरस को रोकने के तमाम सरकारी उपायों के बीच संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है।
पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगाई रोक
पाकिस्तान ने अगले दो सप्ताह तक के लिए विदेश से आनी वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दी है। सरकार का यह आदेश शनिवार रात 8 बजे से प्रभावी हो गया। हालांकि, कार्गों विमानों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। देश में 34 ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया। पड़ोसी देश ईरान से लौटे जायरीनों के टेस्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद पाकिस्तान में यह संख्या बढ़कर 625 पहुंच गई।
फ्रांस में 24 घंटे में 112 और लोगों की मौत, कुल संख्या हुई 562
फ्रांस में कोरोना वायरस के चलते पिछले 24 घंटों में 112 और लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कोरोना संक्रमण की वजह से मरने वालों की कुल संख्या 562 हो गई है।
95 साल की महिला ने कोरोना से जीती जंग
इटली में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते नए मामलों और लगातार होती मौतों के बीच एक अच्छी खबर आई है। खतरनाक वायरस की चपेट में आई 95 साल की एक महिला ने जिंदगी की इस जंग को जीत लिया है। वह इटली के मोडेना प्रांत में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाली पहली महिला बन गई है। इसके अलावा 27 साल का युवक भी स्वस्थ हो चुका है। इस प्रांत में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है।
एक नजर
- अमेरिकी उपराष्ट्रपति के कार्यालय का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव।
- खाड़ी देश जॉर्डन में शनिवार से देश व्यापी कर्फ्यू लागू किया गया।
- कैब प्रदाता कंपनी उबर ने सऊदी अरब में अपनी सेवा निलंबित की।
- क्यूबा ने मंगलवार से विदेशी पर्यटकों के प्रवेश पर लगाई।
- ईरान में 123 और लोगों की मौत। मृतकों की संख्या बढ़कर 1556 हुई।
- कोलंबिया में मंगलवार से 13 अप्रैल तक के लिए अनिवार्य एकांतवास।
- कोरोना से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पहले दो लोगों की मौत।
- कजाखिस्तान, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान में नए प्रतिबंध।
- सिंगापुर में दो लोगों की मौत। यहां मौत का यह पहला मामला है।
- अमेरिकी सांसदों ने ट्विटर से की चीनी कम्युनिस्ट पार्टी पर प्रतिबंध की मांग।
- पाकिस्तान में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 510 हुई।
- वायरस की चेतावनी नजरंदाज करने पर सिडनी का मशहूर बोंडी बीच बंद।
- हिंसा से जूझ रहे सीरिया ने विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर लगाई रोक।
- जापान में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या एक हजार पार पहुंची।
- कैरैबियाई देश डोमिकन गणराज्य ने लागू किया रात का कर्फ्यू।
- हांगकांग में कोरोना के 48 नए मामले। कुल संख्या 256 पहुंची।
यहां पढ़ें 21 मार्च का अपडेट
इटली में लॉक डाउन के लिए उतरी सेना
यूरोपीय देश इटली के हालात तेजी बिगड़ते जा रहे हैं। मौतों के मामले में इटली ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। बीते 24 घंटों में हुई 800 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद अब लोमबार्डी प्रांत में लॉक डाउन लागू करने के लिए सेना को बुला लिया गया है। इटली का यह प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां पिछले महीने कोरोना का पहला मामला सामने आया था। लोमबार्डी प्रांत के अध्यक्ष अटेलियो फोनटाना ने बताया कि सरकार ने लॉक डाउन लागू करने के लिए सेना उतारने के आग्रह को स्वीकार लिया है। यहां अब तक चार हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। चीनी स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस संकट से निपटने के लिए इटली की मदद कर रहे हैं।
एक नजर में वर्ल्ड राउंडअप
- वाशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति के कार्यालय का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव।
- अम्मान: खाड़ी देश जॉर्डन में शनिवार से देश व्यापी कर्फ्यू लागू किया गया।
- दुबई: कैब प्रदाता कंपनी उबर ने सऊदी अरब में अपनी सेवा निलंबित की।
- हवाना: क्यूबा ने मंगलवार से विदेशी पर्यटकों के प्रवेश पर लगाई।
- तेहरान: ईरान में 123 और लोगों की मौत। मृतकों की संख्या बढ़कर 1556 हुई।
- बोगाटा: कोलंबिया में मंगलवार से 13 अप्रैल तक के लिए अनिवार्य एकांतवास।
- दुबई: कोरोना से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पहले दो लोगों की मौत।
- अल्माटी: कजाखिस्तान, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान में नए प्रतिबंध।
- सिंगापुर: सिंगापुर में दो लोगों की मौत। यहां मौत का यह पहला मामला है।
- वाशिंगटन: अमेरिकी सांसदों ने ट्विटर से की चीनी कम्युनिस्ट पार्टी पर प्रतिबंध की मांग।
- इस्लामाबाद: पाकिस्तान में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 510 हुई।
- सिडनी: वायरस की चेतावनी नजरंदाज करने पर सिडनी का मशहूर बोंडी बीच बंद।
- बेरूत: हिंसा से जूझ रहे सीरिया ने विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर लगाई रोक।
- टोक्यो: जापान में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या एक हजार पार पहुंची।
- सेंटो डोमिंगो: कैरैबियाई देश डोमिकन गणराज्य ने लागू किया रात का कर्फ्यू।
- हांगकांग: हांगकांग में कोरोना के 48 नए मामले। कुल संख्या 256 पहुंची।
ट्रंप बोले, हम जीत रहे कोरोना से जंग
अमेरिका में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए कैलिफोर्निया के बाद अब न्यूयार्क और इलिनॉयस में भी लोगों के आवागमन और गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। न्यूयार्क, लास एंजिलिस और शिकागो जैसे बड़े शहर के अलावा न्यूजर्सी, कनेक्टिकट, पेंसिल्वेनिया और नेवादा जैसे राज्य बंद हैं। देश में कोरोना लगातार तेजी से फैल रहा है, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि उनका देश बीमारी के खिलाफ जंग जीत रहा है।
अमेरिका ने की भारत की तारीफ
अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह से फोन पर बातचीत की। रक्षा मंत्रालय पेंटागन के मुताबिक, एस्पर ने दक्षिण एशियाई देशों (दक्षेस) के बीच कोविड-19 से संबंधित राहत प्रयासों में भारत के नेतृत्व की सराहना की। कोरोना से पैदा संकट के मद्देनजर एस्पर ने इस महीने होने वाली भारत की अपनी यात्रा टाल दी है।
पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगाई रोक
पाकिस्तान ने अगले दो सप्ताह तक के लिए विदेश से आनी वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दी है। सरकार का यह आदेश शनिवार रात 8 बजे से प्रभावी हो गया। हालांकि, कार्गों विमानों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। देश में 34 ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया। पड़ोसी देश ईरान से लौटे जायरीनों के टेस्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद पाकिस्तान में यह संख्या बढ़कर 625 पहुंच गई।
भारतीय छात्र ने बनाया सैनेटाइजर रोबोट
आदर्श वाक्य ‘सुरक्षित रहें और स्वच्छ रहें’ से प्रेरित होकर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक भारतीय छात्र ने एक रोबोट तैयार किया है, जो कोरोना से लड़ने में मददगार साबित हो सकता है। यह रोबोट 30 सेंटीमीटर की दूरी से लोगों को सैनेटाइजर दे सकता है। सिंध सांगवी नाम के इस छात्र ने बताया कि उसे रोबोट बनाने का यह आइडिया एक वीडियो देखने के बाद आया।
ब्रिटेन में बाजार और सार्वजनिक संस्थान बंद
कोरोना से निपटने के लिए ब्रिटेन में सार्वजनिक संस्थानों को बंद करने का फैसला किया गया है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने बोरिस जॉनसन ने कहा कि देश में सभी पब, कैफे, रेस्तरां और बार के अलावा सार्वजनिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दे दिया गया है, ताकि लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल सकें। इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स एंड नॉर्थन आयरलैंड के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।
रूस: भारतीय दूतावास छात्रों से संपर्क में
रूस में भारतीय दूतावास ने कहा कि हम भारतीया छात्रों की सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में हैं।
पीएम मोदी ने नेपाल, मालदीव और भूटान को कहा धन्यवाद
भूटान और नेपाल के बाद अब मालदीव ने दक्षेस कोविड -19 आपात कोष में योगदान करने का संकल्प लिया है। भूटान ने एक लाख डॉलर, नेपाल ने करीब 10 लाख डॉलर और मालदीव ने दो लाख डॉलर का प्रारंभिक योगदान करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान, मालदीव और नेपाल को आपात कोष में योगदान के लिए धन्यवाद दिया।
युवाओं के लिए भी जानलेवा है कोरोना: डब्ल्यूएचओ
कोरोना वायरस को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) कहना है कि यह युवाओं के लिए भी उतना ही खतरनाक साबित हो सकता है जितना दूसरे लोगों, खासकर बुजुर्गों के लिए घातक है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम गेब्रेयसस के मुताबिक, ‘कोरोना से युवाओं को खतरा नहीं है, यह सोचना गलत है। कोरोना के चलते युवाओं को भी हफ्तों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ सकता है, यहां तक कि ये जानलेवा भी साबित हो सकता है।’
कोरोना वायरस: भारतीय मूल की किशोरी ने अमेरिका में बेघरों को बांटे सैनिटेशन किट
अमेरिका में एक 15 वर्षीय भारतीय मूल की किशोरी ने बेघर लोगों को 150 से अधिक कोरोनोवायरस सैनिटेशन किट दान किए हैं और अपनी पहल का विस्तार करते हुए इन लोगों के लिए धन जुटाने के लिए एक खाता भी खोला है। एक मीडिया रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है।
अमेरिकी न्यूज एजेंसी सीएनएन ने बताया कि शैवी शाह ने अपने साथी टेसोरो हाई स्कूल सोसायटी सदस्यों के साथ मिलकर बेघर होने का सामना कर रहे लोगों के मदद के लिए सैनेटाइजर, जीवाणुरोधी साबुन, लोशन और दोबारा प्रयोग में आ जाने वाला मास्क बांटा। शैवी ने कहा कि वर्तमान समय में उनके पास जरूरी चीजें नहीं जो इस महामारी के दौरान उनकी मदद कर सकें।
अमेरिका के बड़े शहरों में आवागमन पूरी तरह बंद
अमेरिका में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए कैलिफोर्निया के बाद अब न्यूयार्क और इलिनॉयस में भी लोगों के आवागमन और गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिए गए है। देश में कोरोना वायरस लगातार तेजी से फैल रहा है, लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मानना है कि उनका देश बीमारी के खिलाफ जंग ‘जीत रहा’ है। अमेरिका में न्यूयार्क, लास एंजिलिस और शिकागो जैसे बड़े शहर तथा न्यू जर्सी, कनेक्टिकट, पेंसिल्वेनिया और नेवाडा जैसे राज्य बंद है। न्यूयार्क राज्य के गर्वनर एंड्रयू कुओमो ने गैर जरूरी कारोबार बंद करने और लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए हैं। अभी तरह सात राज्यों में प्रतिबंध लगाए गए है।
आस्ट्रेलिया में बड़े पैमाने पर शादी समारोह रद्द
सिडनी के समीप एक शादी समारोह से जुड़े कोरोना वायरस के 35 मामले सामने आए हैं और सरकार के नए कदमों से ऑस्ट्रेलिया के अरबों डॉलर के शादी उद्योग को नुकसान पहुंचा है तथा कई दुखी जोड़ों को अपनी शादी रद्द करनी पड़ी है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए इस सप्ताह 100 से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदियां लगा दी गई। नए नियमों के तहत घर के अंदर के कार्यक्रमों में प्रति व्यक्ति कम से कम चार वर्ग मीटर जगह होनी चाहिए जबकि सरकार ने लोगों को एक-दूसरे से कम से कम एक मीटर दूर रहने की सलाह दी है। इस वैश्विक महामारी और नए नियमों से शादी उद्योग को भारी नुकसान पहुंचा है।
मालदीव ने दक्षेस आपदा कोष में दो लाख डॉलर देने की प्रतिबद्धता जताई
मालदीव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रस्तावित दक्षेस कोरोना आपदा कोष में दो लाख डॉलर का योगदान देने की शनिवार को प्रतिबद्धता जताई। क्षेत्र में तेजी से फैल रही वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए भारत ने एक करोड़ डॉलर जुटाने की शुरुआती पेशकश की थी। आपदा एवं बचाव कोष बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के कदम का स्वागत करते हुए मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने कहा कि देश कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से सामने आ रही चुनौतियों से निपटने की पहल में शामिल होगा। शाहिद ने ट्वीट किया, हम कोविड-19 आपदा बचाव कोष बनाने और एक करोड़ डॉलर देने की प्रतिबद्धता की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल का स्वागत करते हैं।
तुर्की में पांच और लोगों की मौत
तुर्की में कोरोना वायरस से शुक्रवार को पांच और लोगों की मौत हो गई जिसके साथ ही देश में मृतकों की कुल संख्या नौ पर पहुंच गई है। राष्ट्रपति रजब तैय्यब एर्दोआन ने लोगों से ‘‘गैर जरूरी वजह’’ से घर से बाहर न निकलने का अनुरोध किया है। स्वास्थ्य मंत्री फहरेत्तिन कोका ने टि्वटर पर कहा, ‘हमने पांच मरीजों को खो दिया जो उम्रदराज थे और उनकी प्रतिरक्षा क्षमता कमजोर थी।’ कोका ने बताया कि संक्रमित मामलों की संख्या 670 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 3,656 मरीजों में से 311 संक्रमित पाए गए हैं।
यूएई में दो लोगों ने गंवाई जान
वहीं, संयुक्त अरब अमीरात में कोरोना वायरस से शुक्रवार को दो लोगों की मौत हो गई। अबू धाबी में अभी तक 140 लोग संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से 31 स्वस्थ हो गए। हालांकि किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। अमीरात समाचार एजेंसी ने कहा, ‘स्वास्थ्य एवं रोकथाम मंत्रालय ने देश में कोविड-19 से पहली दो मौतों की घोषणा की है।’ इनमें से एक व्यक्ति 78 वर्षीय नागरिक था जो यूरोप से देश आया था।
व्हाइट हाउस तक पहुंचा कोरोना
अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस की टीम का एक कर्मचारी कोरोनोवायरस पॉजिटिव पाया गया है। व्हाइट हाउस कर्मियों में जानलेवा वायरस का यह पहला मामला है। अमेरिका में अब तक 230 लोगों की मौत हो चुकी है।
अमेरिका के रक्षा मंत्री ने भारत की पहल की प्रशंसा की
अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने शुक्रवार को भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से टेलीफोन पर बातचीत की और दक्षेस देशों के लिए भारत की कोविड-19 पहल की प्रशंसा की। पेंटागन ने बताया कि दोनों नेताओं ने कोविड-19 वैश्विक महामारी पर चर्चा की और अपनी व्यापक वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने वाली पहलों पर आगे बढ़ते रहने के लिए इस अवधि के दौरान करीबी संवाद बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई।
दुनियाभर में ढाई लाख से अधिक लोग चपेट में
दुनियाभर में कोरोना वायरस के ढाई लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। दुनिया के 163 देशों से इस रोग के कम से कम 256,296 मामले सामने आए और 11015 मरीजों की मौत हो गई।
पाकिस्तान में तीसरी मौत, अब तक 481 मामले
पाकिस्तान में शुक्रवार को कोरोना वायरस से तीसरी मौत हो गई और पुष्ट मामलों की संख्या 481 तक पहुंच गई। प्रधानमंत्री इमरान खान ने लोगों से अगले 45 दिनों तक स्वयं को एक दूसरे से अलग करने का आह्वान किया। पाकिस्तान में कोरोना वायरस से तीसरी मौत कराची में हुई है । सिंध के स्वास्थ्य मंत्री अजरा फजल ने 77 साल के एक बुजुर्ग की मौत की पुष्टि की और कहा कि मरीज को कैंसर भी था।
फ्रांस में कोरोना वायरस से 78 और मौत
फ्रांस में शुक्रवार को कोरोना वायरस से 78 और मौतें हो गईं जिसके साथ ही देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 450 हो गई। फ्रांस के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी जेरोम सलोमोन ने संवाददाताओं से कहा कि फ्रांस में अब तक 12,612 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्होंने चेतावनी कि इस बीमारी से संक्रमित असली आंकड़ों की तुलना में यह तो बहुत कम आंकड़ा है।
चीन में लगातार तीसरे दिन भी कोई घरेलू मामला नहीं
चीन में लगातार तीसरे दिन भी कोई घरेलू कोरोनोवायरस संक्रमित मामला नहीं आया है। हालांकि, देश में सात और लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई। चीन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3255 हो गई है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने शनिवार को कहा कि शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी चीनी मुख्य भूमि पर कोविड-19 का कोई भी नया घरेलू मामले दर्ज नहीं किया गया।
इटली में एक दिन में 627 लोगों की मौत
इटली में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या तेज गति से बढ़ रही है। शुक्रवार को इटली में एक ही दिन में रिकॉर्ड 627 मौत इस महामारी के चलते दर्ज की गईं। इसके चलते देश में कई नए तरह के प्रतिबंध घोषित कर दिए गए हैं। इटली में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,032 हो गई है, जबकि संक्रमित लोगों की संख्या भी 41,035 से बढ़कर 47,021 पर पहुंच गई है।
यहां पढ़ें 20 मार्च (शुक्रवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 19 मार्च (गुरुवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 18 मार्च (बुधवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 11 से 17 मार्च तक के सभी अपडेट