फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus in world all updates, Number of coronavirus infected in the world cross 90 lakh, donald Trump comes in trouble due to comment on Corona

दुनिया में संक्रमितों की संख्या 90 लाख के पार, कोरोना पर टिप्पणी से मुश्किल में फंसे ट्रंप

Tue, 23 Jun 2020 03:13 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 23 Jun 2020 03:13 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in world all updates, Number of coronavirus infected in the world cross 90 lakh, donald Trump comes in trouble due to comment on Corona
corona in world(file photo)

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 90 लाख को पार कर गई है जबकि मृतकों का आंकड़ा 4.72 लाख से अधिक हो चुका है। इस बीच, डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि अब तक संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 1.83 लाख से ज्यादा मामले आए हैं। 

विज्ञापन


वहीं ब्राजील में अब तक कुल मृतकों की संख्या 50,000 को पार कर गई है और 10.86 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। इस देश में अमेरिका के बाद कोरोना वायरस ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई हुई है। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 5 लाख 50 हजार लोग संक्रमण से उबरे हैं।  

विज्ञापन

राष्ट्रपति बोलसनारो की आलोचना

विशेषज्ञों का कहना है कि ब्राजील में कोरोना परीक्षण बहुत कम हैं अन्यथा वायरस प्रभावितों का आंकड़ा बहुत अधिक हो सकता है। संकट से निपटने को लेकर राष्ट्रपति जायर बोलसनारो की व्यापक रूप से आलोचना की गई। बता दें कि दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले और मौत के मामले में ब्राजील दूसरे नंबर पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 8 देशों में दो लाख से ज्यादा केस

ब्राजील, रूस, स्पेन, ब्रिटेन, इटली, भारत, पेरू में कोरोना मामलों की संख्या दो लाख पार हो चुकी है। इनके अलावा आठ देश ऐसे हैं जहां एक लाख से ज्यादा कोरोना केस हैं। वहीं चार देश (अमेरिका, ब्राजील, ब्रिटेन, इटली) ऐसे हैं, जहां 30 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना पर टिप्पणी करने से मुश्किल में पड़े ट्रंप

अमेरिका के ओकलाहोमा प्रांत में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक चुनावी रैली अब उनके गले की फांस बन गई है। इस रैली में उन्होंने कहा था कि अधिकारियों को अब कोरोना वायरस की जांच को धीमा कर देना चाहिए। यह बात उन्होंने तब कही जब अमेरिका में कोरोना का प्रसार चरम पर है। राष्ट्रपति ट्रंप की इस टिप्पणी के बाद विशेषज्ञों ने उनकी निंदा की है।

पाकिस्तान : संक्रमितों की संख्या 1,81,088 के पार

पाकिस्तान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,81,088 के पार जा चुकी है। यहां 24 घंटे में  4,471 नए रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं। देश में अब तक कुल 3,590 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं बीते 24 घंटों में 89 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
 

न्यूजीलैंड में भारतीय समेत दो लोग संक्रमित

न्यूजीलैंड में कोरोना संक्रमित पाए गए दो लोगों में एक भारतीय भी शामिल है। देश में नौ लोग संक्रमण की चपेट में आ गए हैं, जबकि इस महीने की शुरुआत में यहां एक भी मामला शेष नहीं था। यह व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ भारत से एयर इंडिया के विमान से यहां आया था। वहीं दूसरा मामला एक किशोरी का है जो 13 जून को मेलबर्न होते हुए इस्लामाबाद से यहां पहुंची थी।

द. कोरिया : पाक-बांग्लादेश वीजा पर रोक

दक्षिण कोरिया में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को पिछले 24 घंटों में यहां 17 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। 68 दिनों के अंदर संक्रमितों की संख्या 12,438 के पार पहुंच गई है। इसके साथ ही कोरियाई सरकार मंगलवार से आवश्यक कार्यों के छोड़कर पाकिस्तान और बांग्लादेश के लोगों को वीजा जारी करने पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed