फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus in uk, lockdown is not effective in uk, trains are full of passengers

कोरोना का कहर : यूके में लॉकडाउन बेअसर, ठसाठस भरी हैं ट्रेनें

Wed, 25 Mar 2020 05:33 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 25 Mar 2020 05:33 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in uk, lockdown is not effective in uk, trains are full of passengers
कोरोना का कहर - फोटो : PTI

यूके में सरकार तीन सप्ताह के लिए लॉकडाउन की घोषणा कर चुकी है पर अब इसके लागू करने पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इसकी वजह यह है कि मंगलवार को देश की भूमिगत ट्रेनें पूरी तरह से भरी देखी गईं। हालांकि इन ट्रेनों की सेवाओं में कटौती की गई है लेकिन मुसाफिरों पर इसका असर पड़ता नहीं दिख रहा है। पीएम बोरिस जॉनसन ने कम से कम 21 दिनों के लिए, लोगों की आवाजाही में कमी लाने के मकसद से कुछ उपायों का ऐलान किया था। यहां कोरोना से मरने वालों की तादाद 335 हो गई है।

विज्ञापन


तब जॉनसन ने लोगों से कहा था कि वे घर में ही रहें और पुलिस को इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए थे। अब यह भी सवाल उठाया जा रहा है कि जॉनसन ने ये जो ऐलान किया था, वह अपने आप में स्पष्ट नहीं था। लोग पुलिसकर्मियों से ये सवाल पूछ रहे हैं कि उन्हें क्या करने या नहीं करने की इजाजत है।
विज्ञापन


यातायात मंत्री गेंट शाप्पे ने सोमवार को स्थिति और स्पष्ट करते हुए कहा था कि सलाह एकदम साफ है कि, घर पर रहें। देश की मोबाइल फोन सेवाएं अब जॉनसन की बात को संदेश के रूप में लोगों तक पहुंचा रही हैं। गृहमंत्री प्रीति पटेल ने एक ट्वीट में कहा था कि अगले कुछ सप्ताह पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर जॉनसन बीमार पड़े तो
सरकार ने साफ किया है कि जॉनसन की सेहत एकदम ठीक है लेकिन अगर वह कोरोना की चपेट में आते हैं तो विदेश मंत्री डोमनिक रॉब सरकार का कामकाज संभालेेंगे। यहां साढ़े छह हजार संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed