{"_id":"5e7a9fe28ebc3e72b2597770","slug":"coronavirus-in-uk-lockdown-is-not-effective-in-uk-trains-are-full-of-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर : यूके में लॉकडाउन बेअसर, ठसाठस भरी हैं ट्रेनें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना का कहर : यूके में लॉकडाउन बेअसर, ठसाठस भरी हैं ट्रेनें
Wed, 25 Mar 2020 05:33 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 25 Mar 2020 05:33 AM IST
विज्ञापन
कोरोना का कहर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूके में सरकार तीन सप्ताह के लिए लॉकडाउन की घोषणा कर चुकी है पर अब इसके लागू करने पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इसकी वजह यह है कि मंगलवार को देश की भूमिगत ट्रेनें पूरी तरह से भरी देखी गईं। हालांकि इन ट्रेनों की सेवाओं में कटौती की गई है लेकिन मुसाफिरों पर इसका असर पड़ता नहीं दिख रहा है। पीएम बोरिस जॉनसन ने कम से कम 21 दिनों के लिए, लोगों की आवाजाही में कमी लाने के मकसद से कुछ उपायों का ऐलान किया था। यहां कोरोना से मरने वालों की तादाद 335 हो गई है।
विज्ञापन
तब जॉनसन ने लोगों से कहा था कि वे घर में ही रहें और पुलिस को इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए थे। अब यह भी सवाल उठाया जा रहा है कि जॉनसन ने ये जो ऐलान किया था, वह अपने आप में स्पष्ट नहीं था। लोग पुलिसकर्मियों से ये सवाल पूछ रहे हैं कि उन्हें क्या करने या नहीं करने की इजाजत है।
विज्ञापन
यातायात मंत्री गेंट शाप्पे ने सोमवार को स्थिति और स्पष्ट करते हुए कहा था कि सलाह एकदम साफ है कि, घर पर रहें। देश की मोबाइल फोन सेवाएं अब जॉनसन की बात को संदेश के रूप में लोगों तक पहुंचा रही हैं। गृहमंत्री प्रीति पटेल ने एक ट्वीट में कहा था कि अगले कुछ सप्ताह पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण हैं।
विज्ञापन
अगर जॉनसन बीमार पड़े तो
सरकार ने साफ किया है कि जॉनसन की सेहत एकदम ठीक है लेकिन अगर वह कोरोना की चपेट में आते हैं तो विदेश मंत्री डोमनिक रॉब सरकार का कामकाज संभालेेंगे। यहां साढ़े छह हजार संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं।