फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus in London: Northumbria University 770 students infected from Coronavirus, all sent to self isolation

ब्रिटेन के एक विश्वविद्यालय में 770 छात्र कोरोना की चपेट में, सभी को सेल्फ आइसोलेशन में भेजा गया

Sun, 04 Oct 2020 02:34 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 04 Oct 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in London: Northumbria University 770 students infected from Coronavirus, all sent to self isolation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

कोरोना वायरस महामारी ने दुनियाभर में तबाही मचा रखी है। कुछ देशों पर इसका प्रभाव कम होता नजर आ रहा है, तो वहीं कुछ देश अभी इसकी दोहरी मार झेल रहे हैं। ब्रिटेन में भी इस वायरस ने लोगों को अपनी चपेट में लिया हुआ है। वहीं, अब कोरोना वायरस की चपेट में ब्रिटेन के एक विश्वविद्यालय के छात्र भी आ गए हैं। 

विज्ञापन


कोरोना की चपेट में आए इन छात्रों की संख्या 10 और 20 में नहीं है, बल्कि बड़ी तादाद में है। बताया गया है कि नॉर्थम्ब्रिया विश्वविद्यालय में कम से कम 770 छात्र कोरोना की चपेट में आए हैं। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता का कहना है कि 770 छात्रों में कोरोना के लक्षण देखने को मिला, जिसके बाद सभी को 14 दिनों के लिए सेल्फ आइसोलेशन में रखा गया है। 
विज्ञापन



पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस से जूझ रही है। दुनिया में 11वें नंबर पर संक्रमित देश फ्रांस है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 6,01,971 तक पहुंच गया है। वहीं मौत का आंकड़ा 31,952 तक पहुंच गया है। बात करें सबसे ज्यादा संक्रमित देश की तो वह अमेरिका है। यहां पर 2,085636 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि 73,62,174 लोगों को कोरोना हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ...तो क्या सर्दी-खांसी और बुखार नहीं कोरोना वायरस के ये दो पक्के लक्षण? शोध में बताया 


वहीं, भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़ना जारी है। इसी बीच पिछले 24 घंटे के अंदर कोविड-19 के 75,829 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 940 लोगों की वायरस के कारण मौत हो गई है। 

भारत में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 65 लाख के ऊपर पहुंच गई है। देश में वर्तमान में कुल मामले 65,49,374 हैं। इसमें सक्रिय मामलों की संख्या 9,37,625 है जबकि 55,09,967 मरीज ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है या फिर वे देश छोड़कर चले गए हैं। इसके अलावा वायरस के कारण कुल 1,01,782 मरीजों की जान जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed