{"_id":"5e8458e18ebc3e78b7130ecc","slug":"coronavirus-in-london-13-year-old-boy-dies-of-covid-19-infection-became-youngest-of-britain","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: ब्रिटेन में कोविड-19 के संक्रमण से 13 साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना वायरस: ब्रिटेन में कोविड-19 के संक्रमण से 13 साल के बच्चे की मौत
Wed, 01 Apr 2020 02:33 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Sneha Baluni
Updated Wed, 01 Apr 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
ब्रिटेन में कोविड-19 के संक्रमण से 13 साल के बच्चे की मौत (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन में कोरोना वायरस से 13 साल के एक बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। बच्चे के परिवार के अनुसार उसे पहले से कोई बीमारी नहीं थी। बच्चे की मौत लंदन के किंग्स कॉलेज अस्पताल में मंगलवार सुबह हुई। ऐसा माना जा रहा है कि कोरोना वायरस से जान गंवाने वाला वह सबसे छोटा शख्स है।
विज्ञापन
इससे पहले बेल्जियम में मंगलवार को जान गंवाने वाली 12 साल की बच्ची को यूरोप की सबसे कम उम्र की पीड़िता माना जा रहा था। ब्रिटेन के मृतक का नाम इस्माइल मोहम्मद अब्बदुलवहाब था। सांस लेने में तकलीफ के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
पारिवारिक मित्र मार्क स्टीफन ने परिवार के हवाले से कहा, 'उसे पहले वेंटिलेटर और फिर कोमा (इन्ड्यूज्ड) में रखा गया, लेकिन कल दुर्भाग्यवश उसकी मौत हो गई।'
विज्ञापन
किंग्स कॉलेज में लेक्चरर नतालिया मैकडर्मोट ने कहा, 'जैसा कि हमें पता है कि बच्चों को बुजुर्गों की तुलना में कोविड-19 से कम खतरा है लेकिन यह मामला ब्रिटेन और दुनिया भर में संक्रमण के प्रसार को कम करने के लिए हमारे द्वारा बरती जाने वाली सभी सावधानियों के महत्व पर जोर देता है।'
उन्होंने आशंकित समूह से परे मौत के ऐसे मामलों में शोध की अपील करते हुए कहा कि इससे 'किसी भीतरी जेनेटिक संवेदनशीलता का संकेत मिल सकता है।' ब्रिटेन में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में 381 लोगों की जान गई है और देश में अब तक कुल 1,789 लोग वायरस की चपेट में आने से जान गंवा चुके हैं।