फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus in England: one person infected on every 85 persons

इंग्लैंड में संकट: कोरोना के मामलों में भारी उछाल, हर 85 में से एक व्यक्ति संक्रमित

Fri, 25 Dec 2020 09:37 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 25 Dec 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in England: one person infected on every 85 persons
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

इंग्लैंड में रिकॉर्ड संख्या में लोगों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है जबकि कोरोना वायरस संक्रमण में लगातार वृद्धि के कारण शुक्रवार को लाखों लोगों ने दोस्तों और परिवार से दूर रहकर सादे ढंग से क्रिसमस मनाया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के टेस्ट एंड ट्रेस नेटवर्क के आंकड़े के मुताबिक, 10 से 16 दिसंबर के बीच एक लाख 73 हजार 875 लोगों को संक्रमित पाया गया, जो किसी सप्ताह का उच्चतम आंकड़ा है और पिछले सप्ताह की तुलना में 58 फीसदी अधिक है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (ओएनएस) के अनुसार, ब्रिटेन के कुछ हिस्सों में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वेल्स में जांच में लगभग 60 लोगों में से एक को संक्रमित पाया गया और इंग्लैंड में 85 में से एक को संक्रमित पाया गया है। इसे संबंध में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने आगाह किया है कि नए साल में कोरोना वायरस के नए प्रकार के संक्रमण को नियंत्रण से बाहर होने से रोकने के लिए सख्त प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता हो सकती है।
विज्ञापन



विशेषज्ञों का मानना है कि इस घातक वायरस के नए प्रकार के फैलने से देश भर में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं क्योंकि वे अधिक संक्रामक हैं। जिसकी वजह से ब्रिटेन के अधिकांश हिस्सों में सख्त लॉकडाउन लगाया गया है, लंदन और आसपास के क्षेत्रों में टीयर 4 स्तर का लगभग पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Covid-19 Vaccination: चीन की सिनोवैक वैक्सीन से टीकाकरण शुरू करेगा तुर्की


गुरुवार को डाउनिंग स्ट्रीट में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री जॉनसन ने कहा था, 'हमें लगता है कि हमें अब इस कठिन दौर से गुजरना होगा, जैसा कि मैंने कई बार कहा है, हमें बहुत कठिन प्रतिबंध लगाने होंगे।' जॉनसन ने कहा, 'मुझे इसका (प्रतिबंध लगाने का) बहुत दुख है, मुझे लगता है कि जनवरी में इस संक्रमण के नियंत्रण से बाहर होने से रोकना हमारे लिए बहुत आवश्यक है।' उन्होंने आगामी वसंत तक टीकाकरण होने से सामान्य जनजीवन की ओर लौटने का संकेत दिया।

स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल विभाग के इस सप्ताह जारी आंकड़ों से पता चला है कि छह लाख 16 हजार 933 लोगों ने फाइजर/बायोटेक वैक्सीन की पहली खुराक प्राप्त की थी। दूसरी ओर, हर बार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार भी  ब्रिटेन में इस बार फीका रहा। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और उनके 99 वर्षीय पति प्रिंस ने सादे ढंग से क्रिसमस मनाया। शाही दंपति ने दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड में बर्कशायर काउंटी के विंडसर कैसल में क्रिसमस मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed