{"_id":"5e8a650f8ebc3e76840fc404","slug":"coronavirus-in-early-days-of-outbreak-of-virus-4-30-lakh-people-came-directly-from-china-to-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना फैलने के शुरुआती दिनों में चीन से सीधे अमेरिका आए 4.30 लाख लोग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना फैलने के शुरुआती दिनों में चीन से सीधे अमेरिका आए 4.30 लाख लोग
Mon, 06 Apr 2020 04:39 AM IST
योगेश साहू
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, न्यूयॉर्क।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, न्यूयॉर्क।
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 06 Apr 2020 04:39 AM IST
विज्ञापन
Corona America
- फोटो : PTI
खतरनाक वायरस कोरोना को लेकर चीन के खुलासे के कुछ दिन बाद करीब 4 लाख 30 हजार लोग चीन से आने वाली सीधी उड़ानों से अमेरिका पहुंचे थे। इनमें से हजारों ऐसे थे, जिन्होंने वायरस के केंद्र वुहान से सीधे अमेरिका की यात्रा की थी।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यात्रा प्रतिबंध लगाने से पहले चीन से करीब 1,300 सीधी उड़ानें अमेरिका के 17 राज्यों में उतरीं और लाखों लोगों को यहां पहुंचाया। चीन के अधिकारियों की ओर से नए साल की पूर्व संध्या पर अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य अधिकारियों के समक्ष इस प्रकोप का खुलासा निमोनिया जैसी रहस्यमयी बीमारी बता कर किए जाने के बाद से कम से कम 4 लाख 30 हजार लोग चीन से अमेरिका पहुंचे।
विज्ञापन
दोनों देशों में एकत्र किए गए आंकड़ों के अनुसार, इनमें 40 हजार वे लोग भी शामिल थे, जिन्होंने ऐसी यात्राओं पर ट्रंप की ओर से प्रतिबंध लगाए जाने के दो महीने बाद तक यात्रा की। इसमें यह भी बताया गया कि हवाईअड्डों पर और चीन से आ रहे यात्रियों की जांच प्रक्रिया सख्त नहीं थी।
विज्ञापन
वुहान से आए 4 हजार लोग
जनवरी के शुरुआती दिनों में जब चीनी अधिकारी इस वायरस की गंभीरता को कम आंक रहे थे, चीन से आने वाले किसी यात्री की जांच नहीं की जा रही थी, जिससे पता चल सके कि वह संक्रमित है या नहीं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुुसार, स्वास्थ्य की जांच जनवरी के मध्य से शुरू हुई, लेकिन वुहान से आने वाले यात्रियों की और वह भी केवल लास एंजिलिस, सैन फ्रांसिस्को और न्यूयॉर्क हवाईअड्डों पर। चीन की विमानन डेटा कंपनी वारीफ्लाइट के हवाले से कहा गया कि उस वक्त तक करीब 4,000 लोग पहले ही वुहान से सीधे अमेरिका आ चुके थे।