{"_id":"5ff3c8fa8ebc3e40ca672ccf","slug":"coronavirus-found-on-chinese-goods-packaging-in-jincheng-city-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के जिनचेंग शहर में चीनी सामानों की पैकेजिंग पर मिला कोरोना वायरस, मचा हड़कंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन के जिनचेंग शहर में चीनी सामानों की पैकेजिंग पर मिला कोरोना वायरस, मचा हड़कंप
Tue, 05 Jan 2021 08:20 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 05 Jan 2021 08:20 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
चीन के शांक्शी राज्य के जिनचेंग शहर में ऑटो पार्टस की पैकेजिंग पर कोरोना वायरस पाया गया है। चीन के डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन सेंटर ने ऑटो पार्टस की पैकेजिंग पर कोरोना वायरस की मौजूदगी का पता लगाया है। चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, इन ऑटो पार्टस की पैकेजिंग पर वायरस का पता लगने के तुरंत बाद जितने भी कर्मचारी सामान के संपर्क में आए हैं उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
हालांकि इन सभी कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव बताई जा रही है। वायरस वाले सभी आटो के सामानों को सील कर दिया गया है। कोविड-19 प्रीवेंशन एंड कंट्रोल के सिटी हेडक्वार्टर से बताया गया है कि ऑटो पार्टस की पैकेजिंग के पांच सैंपल पर कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
सेंटर की ओर से जारी दिए गए बयान में कहा है कि कंपनी के ऑटो पार्टस के तीन बैंच हैं। इनमें से एक को तीन स्टोर पर डिस्ट्रीब्यूट किया गया था। माना जा रहा था कि चीन में कोरोना वायरस पूरी तरह से खत्म हो गया है। लेकिन आटो पार्टस पर कोरोना के मिलने के बाद पूरे चीन में हड़कंप मच गया। सरकार द्वारा इस पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है ताकि कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन