फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus: Europeans brewers, distillers making hand sanitizers amid hike in demand

कोरोना वायरस: यूरोपियन शराब कंपनी मांग बढ़ने पर सैनेटाइजरों का कर रही उत्पादन

Sat, 21 Mar 2020 12:07 PM IST
अनवर अंसारी एएनआई, वॉशिंगटन
एएनआई, वॉशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 21 Mar 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Europeans brewers, distillers making hand sanitizers amid hike in demand
शराब बनाने वाली कंपनियां सैनेटाइजर बना रही - फोटो : ANI

कोरोना वायरस महामारी के कारण सैनेटाइजरों की मांग में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) द्वारा लोगों को परामर्श दिया गया है कि वे इस वायरस से बचने के लिए नियमित तौर पर सैनेटाइजर से हाथ धोएं। इसका नतीजा यह हुआ है कि मांग बढ़ने के चलते यूरोप में शराब बनाने वाले कंपनियां अपनी निर्माण इकाइयों में सैनेटाइजर बनाने का काम कर रही हैं। 

विज्ञापन


सीएनएन की खबर के मुताबिक, शराब बनाने वाली कंपनियां ब्रीयूडॉग, लीथ जिन, वेरडांट स्प्रीट्स और पर्नोड रिकार्ड ने सैनेटाइजरों के उत्पादन में तेजी कर दी है। कोरोना वायरस महामारी के कारण सैनेटाइजर की मांग में असाधारण रूप से तेजी देखी गई है। इस जानलेवा वायरस से अब तक 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


चीन के वुहान शहर से फैला जानलेवा कोरोना वायरस तेजी से दुनिया के अलग-अलग देशों में पहुंच गया। वहीं, वायरस का केंद्र अब चीन से स्थानांतरित होकर यूरोप पहुंच गया है, जहां इटली में मरने वालों की संख्या चीन की संख्या को पार कर गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रीयूडॉग ने बुधवार को ट्वीटर पर जानकारी दी कि वह स्कॉटलैंड स्थित अपने शराबखाने में अब सैनेटाइजरों का उत्पादन करने जा रहा है। कंपनी ने कहा कि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुरक्षित रखने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। यह सब कुछ साफ रखने का समय है। 

एक और स्कॉटीश कंपनी लीथ जिन ने मंगलवार को इस संबंध में जानकारी दी है। कंपनी ने ट्वीट किया कि हमने शराब के उत्पादन को बंद कर दिया है और स्थानीय लोगों की जरूरत के लिए उच्च क्षमता वाले सैनेटाइजर का उत्पादन कर रहे है। साथ ही इन कंपनियों ने लोगों से प्लास्टिक की छोटी बोतलों को दान में देने की गुजारिश की है ताकि उनका पैकेजिंग में प्रयोग किया जा सकें। 

वहीं, फ्रांस की शराब बनाने वाली कंपनी परनॉर्ड रिकॉर्ड ने कहा है कि वह 70,000 लीटर शराब का दान करेगी, जिससे सैनेटाइजर का उत्पादन किया जा सके। इस सप्ताह की शुरुआत में, फ्रांस की कंपनी एलवीएमएच ने घोषणा की है कि उसकी कंपनी हाइड्रोएल्कोहोलिक जेल का उत्पादन करेगी। 


सीएनबीसी के अनुसार, पर्फ्यूम और मेकअप का सामान बनाने वाली कंपनी क्रिश्चियन डियोर और गिवेंची सोमवार से सैनेटाइजर बनाने का काम करेंगी। ये सभी सैनेटाइजर फ्रांस के स्वास्थ्य अधिकारियों को मुफ्त में सौंपा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed