फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus europe is started unlocking itself nine country opens schools eight started restaurants church gyms

यूरोप: अनलॉक हो रहे हैं ये देश, नौ में स्कूल तो आठ में खुले रेस्तरां, चर्चों को भी खोला गया

Fri, 26 Jun 2020 01:25 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 26 Jun 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus europe is started unlocking itself nine country opens schools eight started restaurants church gyms
अनलॉकके बाद चर्च में प्रार्थना करते लोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस की वजह से बंद हुई अर्थव्यवस्था और दिनचर्या अब धीरे-धीरे पटरी पर लौटना शुरू हो रही है। इसी बीच यूरोप के देश अलग-अलग चरणों में खुद को अनलॉक कर रहे हैं। अब तक नौ देशों में स्कूल, आठ में रेस्तरां और छह में सिनेमा हॉल खुल चुके हैं। जुलाई से ब्रिटेन सहित ज्यादातर देशों में बड़ी छूट दी जा सकती है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि यूरोप के किस देश में क्या-क्या खुल गया है-

विज्ञापन


इटली- रेस्तरां, बार, सिनेमा हॉल, सैलून, दुकानें, पर्यटन स्थल, जिम, पूल और चर्च खुले। 14 जुलाई से नाइट क्लब तो सितंबर बाद स्कूल खुल जाएंगे।
विज्ञापन


स्पेन- स्कूल, रेस्तरां, बार 50 प्रतिशत क्षमता के साथ आंशिक तौर पर खुल गए हैं। सिनेमा भी 30 प्रतिशत के साथ शुरू हो गए हैं।

फ्रांस- 104 दिन बाद एफिल टावर को खोला गया है। रेस्तरां, बार, बीच, थिएटर, स्कूल और केयर होम्स खुल गए हैं। वहीं 10 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्मनी- ट्रेवल बैन हटा दिया गया है। शोरूम, दुकानें खोलने की अनुमति मिल गई है। स्कूल आंशिक तौर पर खुल गए हैं। फिलहाल त्योहारों पर मनाने पर रोक है और 29 जून तक सामाजिक दूरी रखनी होगी।

ग्रीस- टूरिज्म सीजन शुरू हो गया है। होटल, चर्च, स्कूल, कैफे, रेस्तरां भी खोल दिए गए हैं।

डेनमार्क- सैलून, शॉपिंग सेंटर, जिम, पूल, स्कूल, कैफे, रेस्तरां, सिनेमा, पर्यटन स्थल खुल गए हैं।

रूस- उद्योग खुल चुके हैं। स्कूल-ऑफिस बंद हैं। सार्वजनिक परिवहन में ग्लव्स-मास्क पहनना अनिवार्य है।

स्वीडन- स्कूल, रेस्तरां, कारोबार खुले ही रहे। सामाजिक दूरी एच्छिक रूप से लागू है।

ऑस्ट्रिया- पार्क, स्कूल, दुकानें, सैलून, जिम, रेस्तरां, होटल और सिनेमा खुल गए हैं।

स्विट्जरलैंड- गार्डन, सैलून, स्कूल, लाइब्रेरी, सिनेमा, रेस्तरां, स्टेशनों पर सैनिटाइजर दिए जा रहे हैं। 300 लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति है।

नीदरलैंड्स- सैलून, स्कूल, बार, सिनेमा खुल गए हैं। कैंप साइट हॉलीडे पार्क एक जुलाई से खुलेंगे।

बेल्जियम- स्कूल खुले पर क्लास में 10 ही बच्चे। बाजार, पर्यटन स्थल, सैलून, कैफे, रेस्तरां और स्पोर्ट्स सेंटर खुले। एक जुलाई से सिनेमा हॉल खुलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed