फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   coronavirus donald trump ready to impose some ban on china as bill introduced in senate for it

कोरोना वायरस: चीन पर कड़े प्रतिबंध लगा सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप, सीनेट में बिल पेश

Thu, 14 May 2020 10:52 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 14 May 2020 10:52 AM IST
सार

  • अमेरिकी सीनेट में चीन पर कड़े प्रतिबंध लगाने वाला बिल पेश।
  • सीनेटर लिंडसे ग्राहम के इस बिल को आठ सीनटरों ने कांग्रेस के उपरी सदन सीनेट में पेश किया है।
  • बिल के पास होने पर ट्रंप को यह अधिकार मिल जाएगा कि वह चीन को 60 दिनों के अंदर कोरोना वायरस पर जांच में सहयोग करने के लिए कह सकेंगे।

विज्ञापन
coronavirus donald trump ready to impose some ban on china as bill introduced in senate for it
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका से व्यापार को लेकर चीन अपने ही जाल में फंसता हुआ दिखाई दे रहा है। अमेरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने छह देशों के विदेश मंत्रियों से बातचीत करके चीन दबाव बनाने की योजना बनाई है। इसी बीच अमेरिका की सीनेट में एक बिल पेश किया गया है। यदि यह पास हो गया तो चीन पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। 

विज्ञापन


अमेरिका के नौ सांसद कांग्रेस में एक बिल लेकर आए हैं जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चीन पर प्रतिबंध लगाने का अधिकार दे देगा। यदि राष्ट्रपति को यह अधिकार मिल गए तो वह चीन को जवाब दे सकते हैं। सीनेटर लिंडसे ग्राहम के इस बिल को आठ सीनटरों ने कांग्रेस के उपरी सदन सीनेट में पेश किया है।
विज्ञापन


इस बिल के पास होने से ट्रंप को यह अधिकार मिल जाएगा कि वह चीन को 60 दिनों के अंदर कोरोना वायरस पर जांच में सहयोग करने के लिए कह सकेंगे। अमेरिका खुद इसकी जांच करेगा। ट्रंप को यह अधिकार होगा कि वह चीन में चल रहे वेट बाजार को बंद करवा सकें। यदि चीन आनाकानी करता है तो ट्रंप उसके व्यापार की संपत्तियों को सीज कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप वीजा पाबंदी लगा सकते हैं, यात्रा पर प्रतिबंध लगा सकते हैं। अमेरिकी कंपनियों को चीन के साथ कारोबार करने से रोक सकते हैं। केवल इतना ही नहीं वे चीन की कंपनियों को अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज में रजिस्टर करने से रोक सकते हैं। इस बिल के पास होने से ट्रंप को एक बड़ा हथियार मिल जाएगा।


वहीं दूसरी ओर चीन लगातार कह रहा है कि कोरोना वायरस वुहान की लैब से नहीं निकला है। उसका कहना है कि यह वेट बाजार से निकला है। इसे लेकर अमेरिका की रणनीति है कि जिस बाजार से चीन बार-बार कोरोना निकलने की बात कह रहा है उसे ही बंद करना पड़ेगा क्योंकि 20 साल में इस बाजार से चार वायरस की उत्पत्ति हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed