{"_id":"5ebcccbe9f780525c72d7b5f","slug":"coronavirus-donald-trump-ready-to-impose-some-ban-on-china-as-bill-introduced-in-senate-for-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: चीन पर कड़े प्रतिबंध लगा सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप, सीनेट में बिल पेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना वायरस: चीन पर कड़े प्रतिबंध लगा सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप, सीनेट में बिल पेश
Thu, 14 May 2020 10:52 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 14 May 2020 10:52 AM IST
सार
- अमेरिकी सीनेट में चीन पर कड़े प्रतिबंध लगाने वाला बिल पेश।
- सीनेटर लिंडसे ग्राहम के इस बिल को आठ सीनटरों ने कांग्रेस के उपरी सदन सीनेट में पेश किया है।
- बिल के पास होने पर ट्रंप को यह अधिकार मिल जाएगा कि वह चीन को 60 दिनों के अंदर कोरोना वायरस पर जांच में सहयोग करने के लिए कह सकेंगे।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका से व्यापार को लेकर चीन अपने ही जाल में फंसता हुआ दिखाई दे रहा है। अमेरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने छह देशों के विदेश मंत्रियों से बातचीत करके चीन दबाव बनाने की योजना बनाई है। इसी बीच अमेरिका की सीनेट में एक बिल पेश किया गया है। यदि यह पास हो गया तो चीन पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
अमेरिका के नौ सांसद कांग्रेस में एक बिल लेकर आए हैं जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चीन पर प्रतिबंध लगाने का अधिकार दे देगा। यदि राष्ट्रपति को यह अधिकार मिल गए तो वह चीन को जवाब दे सकते हैं। सीनेटर लिंडसे ग्राहम के इस बिल को आठ सीनटरों ने कांग्रेस के उपरी सदन सीनेट में पेश किया है।
विज्ञापन
इस बिल के पास होने से ट्रंप को यह अधिकार मिल जाएगा कि वह चीन को 60 दिनों के अंदर कोरोना वायरस पर जांच में सहयोग करने के लिए कह सकेंगे। अमेरिका खुद इसकी जांच करेगा। ट्रंप को यह अधिकार होगा कि वह चीन में चल रहे वेट बाजार को बंद करवा सकें। यदि चीन आनाकानी करता है तो ट्रंप उसके व्यापार की संपत्तियों को सीज कर सकते हैं।
विज्ञापन
ट्रंप वीजा पाबंदी लगा सकते हैं, यात्रा पर प्रतिबंध लगा सकते हैं। अमेरिकी कंपनियों को चीन के साथ कारोबार करने से रोक सकते हैं। केवल इतना ही नहीं वे चीन की कंपनियों को अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज में रजिस्टर करने से रोक सकते हैं। इस बिल के पास होने से ट्रंप को एक बड़ा हथियार मिल जाएगा।
वहीं दूसरी ओर चीन लगातार कह रहा है कि कोरोना वायरस वुहान की लैब से नहीं निकला है। उसका कहना है कि यह वेट बाजार से निकला है। इसे लेकर अमेरिका की रणनीति है कि जिस बाजार से चीन बार-बार कोरोना निकलने की बात कह रहा है उसे ही बंद करना पड़ेगा क्योंकि 20 साल में इस बाजार से चार वायरस की उत्पत्ति हुई है।