{"_id":"5e69cb058ebc3ef4087c4d87","slug":"coronavirus-donald-trump-banned-people-coming-from-europe-to-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस: डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोप से अमेरिका आने वालों पर लगाई रोक, ब्रिटेन को दी छूट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोनावायरस: डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोप से अमेरिका आने वालों पर लगाई रोक, ब्रिटेन को दी छूट
Thu, 12 Mar 2020 11:09 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 12 Mar 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोनावायरस के मद्देनजर यूरोप से अमेरिका आने वाले यात्रियों पर अगले 30 दिन तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। इससे ब्रिटेन को छूट दी गई है। अमेरिका में इस वायरस के प्रकोप ने 37 लोगों की जान ले ली है और 1,300 से ज्यादा संक्रमित हैं। व्हाइट हाउस के अपने ओवल ऑफिस से टीवी पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि नए नियम शुक्रवार आधी रात से प्रभाव में आएंगे और कई स्क्रीनिंग से गुजरने के बाद अमेरिकियों को अपने देश लौटने की छूट होगी।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने कहा कि उनके प्रशासन ने कोरोनावायरस के प्रकोप को रोकने के लिए जैसे कदम उठाए हैं, वैसे एहतियाती उपाय करने में यूरोपीय संघ नाकाम रहा। ट्रंप ने कहा कि वह चीन और दक्षिण कोरिया में हालात की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से गैर जरूरी यात्रा पर नहीं जाने की अपील की। उन्होंने लोगों से साफ-सफाई का ध्यान रखने, हाथ धोने और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने का आग्रह किया ताकि संक्रमण के फैलने को रोका जा सके।
विज्ञापन
यह घातक संक्रमण पहली बार पिछले साल दिसंबर में चीन के वुहान शहर में सामने आया था। कोविड-19 संक्रमण दुनिया के 107 देशों में फैल चुका है और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे महामारी घोषित किया है। ट्रंप ने कहा, यह आर्थिक संकट नहीं है। यह अस्थायी है, जिसपर देश और दुनिया के तौर पर हम विजय हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि हम अमेरिकी लोगों को बचाने के लिए संघीय सरकार और निजी सेक्टर की पूरी ताकत झोंक रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रंप ने कहा कि हम इस वक्त एक हैं। हम राजनीति नहीं करेंगे, पक्षपात को बंद करेंगे और एक राष्ट्र और एक परिवार के रूप में एकजुट होंगे। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने नागरिकों को कोरोनावायरस से बचाने के लिए शीर्ष सरकारी स्वास्थ्य पेशेवरों के साथ सलाह मशविरे के बाद यूरोप से अमेरिका की यात्रा करने वालों पर रोक लगाने के निर्णय लिया है।