{"_id":"5e9139d48ebc3e774850d138","slug":"coronavirus-donald-trump-announces-new-visa-sanction-on-countries-who-refusing-repatriating-their-citizens-from-us-in-covid-19-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने नागरिकों को अमेरिका से नहीं बुलाने वाले देशों पर ट्रंप सख्त, लगाए नए वीजा प्रतिबंध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अपने नागरिकों को अमेरिका से नहीं बुलाने वाले देशों पर ट्रंप सख्त, लगाए नए वीजा प्रतिबंध
Sat, 11 Apr 2020 09:00 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 11 Apr 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान अपने नागरिकों को स्वदेश बुलाने से इनकार कर रहे या इसमें टालमटोल कर रहे देशों के नागरिकों पर नए वीजा प्रतिबंध लगाने का एलान किया। ट्रंप ने शुक्रवार को वीजा प्रतिबंधों के लिए ज्ञापन जारी किया जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा और इस साल 31 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
ट्रंप ने ज्ञापन में कहा, जो देश कोविड-19 से फैली महामारी के दौरान अमेरिका से अपने नागरिकों को बुलाने से इनकार कर रहे हैं और बिना वजह के देरी कर रहे हैं, वे अमेरिकियों के लिए अस्वीकार्य जन स्वास्थ्य खतरा पैदा कर रहे हैं। गृह सुरक्षा मंत्री और विदेश मंत्री को संबोधित ज्ञापन में राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका उन विदेशी नागरिकों को उनके देश वापस भेजे जो अमेरिका के कानूनों का उल्लंघन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस संबंध में गृह सुरक्षा मंत्री प्रक्रिया शुरू करेंगे जिसमें उन देशों की पहचान की जाएगी जिन्होंने अपने नागरिकों को स्वदेश बुलाने के अमेरिका के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया। इसके बाद वह विदेश मंत्री को इसकी जानकारी देंगे।
ट्रंप ने कहा कि ऐसी अधिसूचना मिलने के सात दिनों के भीतर विदेश मंत्री ऐसे देशों पर वीजा प्रतिबंध लगाएंगे जो अपने नागरिकों को वापस नहीं बुला रहे हैं।