फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus : Death toll rises to 2800, infected people 83000

कोरोनावायरस: दुनियाभर में करीब 2800 की मौत, किस देश का क्या है हाल 

Fri, 28 Feb 2020 08:14 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Fri, 28 Feb 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus : Death toll rises to 2800, infected people 83000
corona virus - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
चीन में कहर बरपा रहे कोरोना वायरस दुनिया के कई देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। दुनियाभर में 83,000 से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस संक्रामक बीमारी को कोविड-19 नाम दिया है। बीजिंग में शुक्रवार को हर देश की सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए ताजा आंकड़े दिए हैं। 
विज्ञापन


चीन  
78,824 मामले, 2788 मौतें 

हांगकांग  
92 मामले, दो मौतें

मकाऊ
10 मामले

दक्षिण कोरिया
2022 मामले, 13 मौतें

जापान
डायमंड प्रिंसेज क्रूज जहाज के 705 मामलों समेत 918 मामले, आठ मौतें

इटली
650 मामले, 15 मौतें

ईरान
254 मामले, 26 मौतें

सिंगापुर
96 मामले

अमेरिका
60 मामले

कुवैत
43 मामले

थाईलैंड
40 मामले

बहरीन
33 मामले

ताइवान
32 मामले, एक मौत

ऑस्ट्रेलिया
23 मामले

मलेशिया
23 मामले

जर्मनी
21 मामले

फ्रांस
38 मामले, दो मौतें

स्पेन : 17 मामले

वियतनाम : 16 मामले

ब्रिटेन : 15 मामले

संयुक्त अरब अमीरात : 19 मामले

कनाडा : 14 मामले

इराक : 6 मामले

रूस : 5 मामले

स्विट्जरलैंड : 5 मामले

ओमान : 6 मामले

फिलीपीन : 3 मामले, एक मौत

भारत : 3 मामले

क्रोएशिया : 3 मामले

यूनान : 3 मामले

इजराइल : 3 मामले

लेबनान : 3 मामले

पाकिस्तान : 2 मामले

फिनलैंड : 2 मामले

ऑस्ट्रिया : 2 मामले

स्वीडन : 7 मामले


इन देशों में एक-एक मामला 
  • मिस्र 
  • अल्जीरिया 
  • अफगानिस्तान  
  • नॉर्थ मैकेडोनिया 
  • जॉर्जिया 
  • एस्टोनिया 
  • बेल्जियम 
  • नीदरलैंड 
  • रोमानिया 
  • नेपाल 
  • श्रीलंका 
  • कंबोडिया 
  • नॉर्वे 
  • डेनमार्क 
  • ब्राजील 

 

वायरस प्रकोप: ईरान, दकोरिया के यात्रियों पर रूस का प्रतिबंध

रूस ने कोरोना वायरस के प्रकोप से बुरी तरह प्रभावित ईरान और दक्षिण कोरिया से मॉस्को की यात्रा को लेकर शुक्रवार को नए प्रतिबंधों की घोषणा की। प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन ने शिक्षा, रोजगार, पर्यटन और पारगमन के लिए रूस की यात्रा करने वाले ईरान के नागरिकों के वीजा पर अस्थायी रोक लगाने की घोषणा की। एक अलग शासनादेश में दक्षिण कोरिया से रूस आने वाले लोगों पर भी पाबंदियां लगाई गई हैं। इन प्रतिबंधों से आधिकारिक शिष्टमंडलों के सदस्यों को बाहर रखा गया है। मॉस्को ने संक्रमणों की संख्या में बढ़ोतरी के बीच इटली, ईरान और दक्षिण कोरिया की यात्रा न करने का नागरिकों को बुधवार को परामर्श जारी किया था। वायरस के प्रकोप से सर्वाधिक प्रभावित चीन के वुहान से कई देशों ने अपने नागरिकों को निकाल लिया है, लेकिन अफ्रीकी देशों के हजारों छात्र अब भी वहीं हैं। इन छात्रों को निकालने के लिए सरकारों से की जा रही अपीलों के बावजूद, कई अफ्रीकी देशों ने कहा है कि उनका वहीं रहना उचित है।

रद्द हुआ जिनेवा अंतरराष्ट्रीय वाहन प्रदर्शनी का आयोजन

वाहन उद्योग के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक जिनेवा अंतरराष्ट्रीय वाहन प्रदर्शनी को कोराना वायरस के फैलते संक्रमण के मद्देनजर रद्द कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। स्विट्जरलैंड ने कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने के कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। जिनेवा के नगर प्रशासन के प्रमुख एंटोनियो हॉजर्स ने ट्वीट किया, जिनेवा अंतरराष्ट्रीय वाहन प्रदर्शनी का आयोजन नहीं होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed