फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Covid 19 Cases Today in the World: Number of corona infects crossed 4.43 crore in the world, situation in America worsened

Coronavirus World Cases: विश्व में 4.43 करोड़ पार हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या, अमेरिका में हालात खराब

Thu, 29 Oct 2020 04:35 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 29 Oct 2020 04:35 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Covid 19 Cases Today in the World: Number of corona infects crossed 4.43 crore in the world, situation in America worsened
कोरोना - प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बुधवार को 4.43 करोड़ पार हो गया। दूसरी तरफ, विश्व में कुल मृतक संख्या भी 11.73 लाख के पार हो गई है। इस बीच, अमेरिका में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। यहां एक सप्ताह में पांच लाख से ज्यादा नए संक्रमितों की पहचान हुई है जबकि इसी अवधि में 5,600 संक्रमितों की मौत भी हुई है।

विज्ञापन


अमेरिका में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य इलिनॉइस है, जहां 31 हजार मामले सामने आए हैं। पेनसिल्वेनिया और विस्कॉन्सिन में भी हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। विस्कॉन्सिन के स्वास्थ्य प्रभारी आंद्रे पॉम ने कहा, मतदान के दौरान कोरोना से होने वाली परेशानियों को रोकने के लिए हम जरूरी व्यवस्था कर रहे हैं। उधर, फ्रांस में भी बृहस्पतिवार रात से लॉकडाउन लगाया जाएगा। इस दौरान पर्यटकों के लिए खास रणनीति की घोषणा की जा सकती है। इससे ठीक पहले राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


चीन में नए मामले दर्ज
चीन में पिछले एक दिन में 42 नए मामले सामने आए हैं। ये सभी मामले शिनजियांग के हैं जिनमें से स्वास्थ्य अधिकारियों ने 22 केस लोकल ट्रांसमिशन के बताए हैं। इससे अधिकारियों की चिंता बढ़ रही है। इसकी वजह यह है कि चीन अकसर यह दावा करता है कि उसके यहां लोकल मामले नहीं हैं। चीन में अब कुल मिलाकर 85,868 केस सामने आ चुके हैं। मरने वालों का आंकड़ा 4,634 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed