फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   bird migration glass and light death trap in us appeal to turn off lights at night

अमेरिका में पक्षियों का पलायन: क्या शहरों की रोशनी बन रही जानलेवा; कैसे बचेंगे करोड़ों प्रवासी परिंदे?

Tue, 15 Sep 2026 05:46 AM IST
निर्मल कांत द न्यूयॉर्क टाइम्स/ईशानी देसाई, शिकागो/न्यूयॉर्क।
द न्यूयॉर्क टाइम्स/ईशानी देसाई, शिकागो/न्यूयॉर्क। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 15 Sep 2026 05:46 AM IST
सार

अमेरिका में करीब 50 करोड़ प्रवासी पक्षियों का पलायन शुरू हो चुका है। इन पक्षियों के लिए कांच की इमारतें और तेज रोशनी बड़ा खतरा बन रही हैं। इसी वजह से लोगों से रात में गैर-जरूरी लाइटें बंद रखने की अपील की गई है। पढ़िए रिपोर्ट।

विज्ञापन
bird migration glass and light death trap in us appeal to turn off lights at night
अमेरिका में 50 करोड़ प्रवासी पक्षियों का पलायन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

पतझड़ की शुरुआत के साथ ही उत्तरी गोलार्ध से दक्षिण अमेरिका के गर्म इलाकों की ओर दुनिया का सबसे बड़ा परिंदों का पलायन शुरू हो चुका है। आने वाले दो हफ्तों में करीब 50 करोड़ (हाफ बिलियन) प्रवासी पक्षी भोजन और अनुकूल मौसम की तलाश में हजारों मील की दूरी तय करते हुए अमेरिकी आसमान से गुजरेंगे।  
विज्ञापन


ब्लैकपॉल वॉर्बलर, चिमनी स्विफ्ट और सिज़र-टेल्ड फ्लाईकैचर जैसी सैकड़ों दुर्लभ प्रजातियों के लाखों झुंड रात के अंधेरे में उड़ रहे हैं। लेकिन इस सफर में परिंदों के सामने सबसे बड़ा शिकारी कोई बाज या बिल्ली नहीं, बल्कि आधुनिक शहरों की चमचमाती गगनचुंबी इमारतें और उनकी तेज कृत्रिम रोशनी बन चुकी हैं।  
विज्ञापन


कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के 'बर्डकास्ट' प्रोजेक्ट के अनुसार, हर साल दुनिया भर में 100 करोड़ से अधिक पक्षी कांच की खिड़कियों और रोशन इमारतों से टकराकर दम तोड़ देते हैं। इस सामूहिक संहार को रोकने के लिए शिकागो, मिनियापोलिस और न्यूयॉर्क जैसे दर्जनों अमेरिकी महानगरों में नागरिकों से रात 11 से सुबह 6 बजे तक गैर-जरूरी बाहरी लाइटें और फ्लडलाइट्स बंद रखने की अपील की गई है। ताकि रोशनी के भ्रम में फंसकर परिंदे कंक्रीट की दीवारों से न टकराएं। अधिकांश प्रवासी पक्षी तारों और प्राकृतिक रोशनी के सहारे रात में उड़ान भरते हैं। जब वे बड़े शहरों के ऊपर से गुजरते हैं, तो गगनचुंबी इमारतों की तेज चकाचौंध उन्हें भटका देती है और वे रोशनी की ओर खिंचे चले आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed