फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus: China killed three corona positive domestic cats, 75 new cases of infection were reported

कोविड-19: चीन ने कोरोना पॉजिटिव तीन घरेलू बिल्लियों को मार डाला, संक्रमण के 75 नए मामले सामने आए

Thu, 30 Sep 2021 01:19 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 30 Sep 2021 01:19 AM IST
सार

बीजिंग ऑनलाइन न्यूज ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से कहा कि बिल्लियों को मारने की कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि बीमारी वाले जानवरों के लिए कोई इलाज उपलब्ध नहीं था। तीन बिल्लियों का मालिक बीते 21 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव आया था।
 

विज्ञापन
Coronavirus: China killed three corona positive domestic cats, 75 new cases of infection were reported
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

चीन पर कोरोना वायरस को जन्म देने का आरोप है और वह इसे लेकर किस हद तक जा रहा है इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि उसने तीन घरेलू बिल्लियों के कोरोना पॉजिटिव होने पर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। यह घटना हार्बिन शहर की है, जहां कोरोना वायरस संक्रमण के 75 नए मामले आए हैं।

विज्ञापन


बीजिंग ऑनलाइन न्यूज ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से कहा कि बिल्लियों को मारने की कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि बीमारी वाले जानवरों के लिए कोई इलाज उपलब्ध नहीं था। ऐसी हालत में ये जानवर अपने मालिक और अपार्टमेंट परिसर के दूसरे लोगों को खतरे में डाल देते। बताया जा रहा है कि इन तीन बिल्लियों का मालिक बीते 21 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव आया था, जिसके बाद उसने अपनी तीनों घरेलू बिल्लियों को खाना-पानी देकर घर के बाहर छोड़ दिया था।
विज्ञापन


इस दौरान एक सामाजिक कार्यकर्ता ने उन तीनों बिल्लियों का भी कोरोना टेस्ट कराया, जिसमें वे पॉजिटिव पाई गईं। बिल्लियों के मालिक की ऑनलाइन अपील के बावजूद उसकी तीनों बिल्लियों को मंगलवार की रात मौत के घाट उतार दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानवरों से इनसानों में फैलने का खतरा ज्यादा
इन बिल्लियों को मिस लियू के तौर पर पहचान दी गई है। बता दें कि चीन में पालतू जानवरों का क्रेज काफी ज्यादा है। हालांकि यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, जानवरों में सॉर्स-कोव-2 फैलने का जोखिम इनसानों के मुकाबले कम होता है। हालांकि इस बीमारी का जानवरों से इनसानों में फैलने का खतरा ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed