फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus China Congress annual meeting may be postponed for the first time

दशकों में पहली बार टल सकती है कांग्रेस की सालाना बैठक, 1970 के दशक के बाद ऐसा पहला मौका

Mon, 17 Feb 2020 09:39 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 17 Feb 2020 09:39 PM IST
सार

चीन सरकार, नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की सालाना बैठक को टालने पर विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है तो 1970 के दशक के अंत में समाप्त हुई सांस्कृतिक क्रांति के बाद यह पहला मौका होगा जब यह बैठक तय समय पर नहीं हो सकेगी।

विज्ञापन
Coronavirus China Congress annual meeting may be postponed for the first time
शी जिनपिंग

विस्तार

चीन में कोरोना की वजह से मरने वालों की संख्या 1,770 पर पहुंच गई। रविवार को यहां कोरोना ने 105 लोगों को निगल लिया। इसके अलावा 2,048 नए मामलों की पुष्टि होने से कुल संक्रमित लोगों की संख्या 70, 548 हो गई है। चीन से बाहर 500 से अधिक लोगों के संक्रमित होने के मामलों की पुष्टि हो चुकी है और पांच लोग इसके शिकार बन चुके है। 

विज्ञापन


इसे देखते हुए चीन सरकार, नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की सालाना बैठक को टालने पर विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है तो 1970 के दशक के अंत में समाप्त हुई सांस्कृतिक क्रांति के बाद यह पहला मौका होगा जब यह बैठक तय समय पर नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन


इस बैठक में करीब तीन हजार सांसद भाग लेते हैं। चीन में राजनीतिक रुप से इस बैठक को सबसे महत्वपूर्ण बैठक माना जाता है और इसमें देश में सत्ता पर काबिज कम्युनिस्ट पार्टी के कामकाज का लेखा जोखा रखा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सालाना बैठक 2003 में सार्स के खतरे के समय भी नहीं रोकी गई थी। इकसे पूर्ण सत्र की बैठक पांच मार्च को होनी है। अब इसके भविष्य का फैसला 24 फरवरी को होगा। इस दिन यह तय होगा कि बैठक टाली जाए या फिर कैसे भी करके इसे संपन्न किया जाए।

गिरती अर्थव्यवस्थाओं पर लगाम लगाने की कोशिशें तेज

चीन के केंद्रीय बैंक ने अपने मध्यम अवधि के कर्ज पर ब्याज दर में कटौती कर दी है। इसकी वजह है कि नीति निर्माता देश की अर्थव्यवस्था को होने वाले नुकसान को सीमित करने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। 

चीन की प्रभावित अर्थव्यवस्था का संकेत नए आवासों की कीमतों में गिरावट से मिलने लगा है। नए घर की कीमतें में बीते जनवरी में लगभग दो साल की सबसे कमजोर दर से वृद्धि हुई। उधर पड़ोसी देश सिंगापुर ने सोमवार को अपने 2020 की अनुमानित विकास दर और निर्यात में कटौती की। यह कदम कोरोनो वायरस के प्रकोप से इस साल मंदी की मार की संभावना को देखते हुए उठाया गया है।

जापान सम्राट नहीं मनाएंगे बर्थडे

जापान के सम्राट नोरुहितो सार्वजनिक तौर पर अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। डर है कि सार्वजनिक तौर पर बर्थडे मनाने से लोगों के एकत्र होने से कोरोनावायरस के फैलने का खतरा बढ़ सकता है। 

राजमहल से मिली जानकारी के अनुसार सम्राट के जन्मदिन पर आम लोगों के महल में प्रवेश को रद्द कर दिया गया है। जापान सरकार ने यहां लोगों के जमा होने की संख्या को नियंत्रण करने के उपाय अपना रही है। इसके तहत अगले महीने होने वाली टोक्यो मैराथन को देखने वाली संख्या को भी सीमित किया जा रहा है।

कोरोना का डर: चाकू की नोंक पर छीने टॉयलेट पेपर

हांगकांग में टॉयलेट पेपर जैसी सामान्य चीज की हुई लूट लोगों में कोरोना को लेकर फैले डर की कहानी कह रही है। यहां के एक सुपरमार्केट से सामान की डिलीवरी करने वाले युवक से कुछ लोगों ने चाकू की नोंक पर टॉयलेट पेपर के 50 पैकेट ही लूट लिए। पुलिस ने बताया कि इनकी कीमत महज 220 डॉलर ही थी। हालांकि पुलिस ने बाद में इन लुटेरों को पकड़ कर सामान बरामद कर लिया।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed