फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus China closes Shantou city, fearing virus arrival

कोरोनावायरस: चीन ने शांताउ शहर को आंशिक रूप से किया बंद, वायरस पहुंचने का डर

Sun, 26 Jan 2020 02:39 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 26 Jan 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus China closes Shantou city, fearing virus arrival
coronavirus in china - फोटो : coronavirus in china

चीन ने खतरनाक विषाणु कोरोनावायरस के प्रसार पर नियंत्रण के उद्देश्य से रविवार को दक्षिण शहर शांताउ को आंशिक रूप से बंद करने की घोषणा की। ऐसा पहली बार है जब विषाणु के केंद्र रहे वुहान के बाहर किसी शहर को बंद करने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन


मध्यरात्रि से गैर आपात वाहनों को शहर में जाने की अनुमति नहीं होगी। 56 लाख की आबादी वाला यह शहर वुहान से 1,100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। शहर के अधिकारियों ने बताया कि शांताउ से आ रहे लोगों की जांच की जाएगी और उनसे वापस जाने का अनुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन


इस बीच वैज्ञानिकों का कहना है कि मांसाहार के सेवन के कारण 17 साल पहले सामने आए पशुजनित सार्स (सीवियर एक्युट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम) विषाणु के फिर से जागृत होने की आशंका है। उनका कहना है कि चीन की हालिया महामारी यह संकेत है कि मांसाहार के सेवन का चलन व्यापक रहा है और यह मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमारी के स्रोत के रूप में चमगादड़ और कस्तूरी बिलाव की पहचान हुई है। विषाणु के संक्रमण से चीन में 56 लोगों की मौत हुई है और करीब 2,000 लोग इससे प्रभावित हुए हैं।

रोग को लेकर अंतिम निष्कर्ष की घोषणा बाकी है। हालांकि चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना है कि यह वुहान के मीट बाजार में अवैध रूप से बेचे गए मांस से आया है, जहां चूहे से लेकर भेड़ियों के बच्चों और बड़े सैलामैंडर समेत हर किस्म के जानवरों का मांस मिलता है।


बीमारी की रोकथाम पर काम करने वाले वैश्विक एनजीओ इकोहेल्थ अलायंस के अध्यक्ष पीटर दस्जाक ने कहा कि कथित जंगली पशुओं के मांस और वन्यजीवों के पर्यावसों का अतिक्रमण हमें पशु विषाणु के काफी करीब ले आया है जो हमारी दुनिया में तेजी से फैल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed