फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates Greece detention center Clash many escape US Sinaloa governor West Asia Russia Ukraine PAK news

World: सऊदी अरब के पास टैंकर पर प्रोजेक्टाइल हमला; इंडोनेशिया के बांदा सागर में आया भूकंप

Mon, 24 Aug 2026 10:08 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 24 Aug 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
World Updates Greece detention center Clash many escape US Sinaloa governor West Asia Russia Ukraine PAK news
world updates - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स (यूकेएमटीओ) ने सोमवार को बताया कि सऊदी अरब के यानबू से लगभग 63 नॉटिकल मील (117 किमी) पश्चिम में एक टैंकर पर 'अज्ञात प्रोजेक्टाइल' से हमला हुआ है। जिसमें जहाज के मुख्य डेक पर आग लग गई। जहाज की कंपनी के सुरक्षा अधिकारी के हवाले से एजेंसी ने बताया कि क्रू सुरक्षित है और सभी मौजूद हैं। वहीं, ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा कंपनी वैनगार्ड टेक ने बताया कि सऊदी झंडे वाले एक जहाज पर मिसाइल से हमला हुआ और उसमें आग लग गई।

यानबू सऊदी अरब का मुख्य ऑयल पोर्ट है, जहां से रोजाना लाखों बैरल तेल लोड किया जाता है। होर्मुज की नाकेबंदी के बाद यह सऊदी तेल निर्यात का मुख्य रास्ता बन गया है। पिछले महीने यमन के ईरान-समर्थित हूती विद्रोहियों ने रेड सी में सऊदी से जुड़े जहाजों की नाकेबंदी की घोषणा की थी। इसके बाद से यानबू से होने वाली शिपिंग में भी रुकावट आई है।

विज्ञापन


यह घटनाक्रम इस इलाके में हाल ही में हुए कई हमलों के बाद हुआ है। इससे पहले 17 अगस्त को, हूती ने कहा था कि उसने लाल सागर में दक्षिण-पश्चिमी बंदरगाह शहर मोचा के पास सऊदी सेना के एक लैंडिंग शिप और उसके साथ चल रहे चार एस्कॉर्ट जहाजों पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी प्रतिबंधों की घोषणा से पहले ईरान ने दी जवाबी कार्रवाई की धमकी
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोमवार को चेतावनी दी कि अमेरिका की ओर से प्रतिबंधों का दायरा बढ़ाए जाने पर तेहरान कड़ा जवाब देगा। इसमें उन देशों के खिलाफ भी कदम शामिल हो सकते हैं, जिन्हें ईरान अमेरिका के साथ सहयोग करने वाला मानता है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा, "इस स्थिति में किसी भी तरह की वृद्धि के निश्चित रूप से परिणाम होंगे। हमारे हाथ बंधे हुए नहीं हैं।"

ईरान के शीर्ष सुरक्षा निकाय के नए प्रमुख ने रविवार को चेतावनी दी थी कि प्रतिबंधों का समर्थन करने वाले किसी भी देश के कदम को तेहरान "युद्ध की कार्रवाई" मानेगा। ये नए प्रतिबंध कई सप्ताह से जारी गतिरोध के बाद लगाए जाने की तैयारी है। अमेरिका युद्ध शुरू होने से करीब छह महीने पहले तक दुनिया के कुल व्यापारिक तेल का पांचवां हिस्सा गुजरने वाले होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान के नियंत्रण को खत्म नहीं कर सका है।

इंडोनेशिया के बांदा सागर में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया, नुकसान की कोई खबर नहीं
इंडोनेशिया के पास बांदा सागर में सोमवार को 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इसका सेंटर लगभग 37 किलोमीटर की गहराई में था। इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी (बीएमकेजी) ने भी भूकंप की पुष्टि की। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप शाम 7:40 बजे आया। 

इससे पहले 18 अगस्त को इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा प्रांत में नियास द्वीप के पास 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। सिंहुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, जानमाल के नुकसान की तुरंत कोई खबर नहीं मिली। एजेंसी ने बताया कि भूकंप दोपहर 1:02 बजे (स्थानीय समयानुसार) आया, जिसका केंद्र साउथ नियास रीजेंसी से लगभग 147 किमी दक्षिण-पूर्व में 29 किमी की गहराई पर था। भूकंप से सुनामी आने का खतरा नहीं था।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा- ईरान पूरी तरह से ढह रहा है
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर ईरान को लेकर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में ट्रंप ने दावा किया कि ईरान पूरी तरह से ढह रहा है।

यूक्रेन में जुटे यूरोपीय देशों के दिग्गज नेता
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम सोमवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। वह राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे और अन्य अंतरराष्ट्रीय नेताओं के साथ ‘कोएलिशन ऑफ द विलिंग’ की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। यह बर्नहम का प्रधानमंत्री बनने के बाद पहला विदेश दौरा है। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा, मोल्दोवा की राष्ट्रपति माइया सैंडू, लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री ल्यूक फ्रीडेन और एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस भी कीव पहुंचे हैं। यूक्रेन सोमवार को सोवियत संघ के विघटन के बाद स्वतंत्रता के 35 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है।

SCALP मिसाइल के उत्पादन पर बढ़ेगा सहयोग
बर्नहम के कार्यालय के मुताबिक, ब्रिटेन की सरकार रक्षा कंपनी MBDA को SCALP लंबी दूरी की मिसाइल में इस्तेमाल ब्रिटिश घटकों से जुड़ी गोपनीय जानकारी जारी करने की अनुमति देने की घोषणा कर सकती है। इससे फ्रांस और यूक्रेन को यूक्रेन में इस मिसाइल के स्थानीय उत्पादन की योजना आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। SCALP, ब्रिटेन की Storm Shadow मिसाइल का फ्रांसीसी संस्करण है और दोनों में फ्रांसीसी-ब्रिटिश तकनीक का इस्तेमाल होता है। बर्नहम स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी शामिल होंगे और यूक्रेन के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन जारी रखने पर चर्चा करेंगे।

माउंट फूजी की ठंड में सात साल के मासूम को छोड़ गया पिता; आठ घंटे तक ठंड और बारिश में ठिठुरता रहा बच्चा
दुनिया की सबसे खूबसूरत चोटियों में शुमार जापान का माउंट फूजी इन दिनों एक ऐसी मानवीय घटना को लेकर सुर्खियों में है, जो हर संवेदनशील इंसान को अंदर तक झकझोर कर रख देती है। 48 वर्षीय पिता ने अपने ट्रैकिंग जुनून को पूरा करने की अंधी दौड़ में बच्चे को राह की मुश्किल बनता देख उसे बर्फीली हवाओं और कोहरे के बीच अकेला छोड़ दिया। महज सात साल का मासूम 2,000 मीटर (6,500 फीट) की ऊंचाई पर कड़ाके की ठंड और बारिश में 8 घंटे तक ठिठुरता रहा। पिता उसके हाथ में सिर्फ एक कोल्ड ड्रिंक और एक छोटा सा स्नैक थमाकर चला गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार जापान के नागोया शहर का रहने वाला था और माउंट फूजी के प्रसिद्ध फुजिनोमिया मार्ग पर चढ़ाई कर रहा था। ऊंचाई बढ़ने के साथ ही मौसम खराब होने लगा और लगातार बारिश के बीच ठंड बढ़ने लगी। ऐसे में बच्चा बुरी तरह थक गया और उसने आगे चलने से इनकार कर दिया।

इंडोनेशिया की आग सेे बढ़ा कार्बन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया अल नीनो  
प्रशांत महासागर में विकसित हो रहा सुपर अल नीनो अभी अपने चरम पर पहुंचा भी नहीं है, लेकिन वैज्ञानिकों के मुताबिक इसकी तीव्रता इस समय के लिए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। समुद्र के ऊपरी हिस्से में जमा असाधारण गर्मी पुराने शक्तिशाली अल नीनो की याद दिला रही है। वहीं, इंडोनेशिया में जंगलों की बढ़ती आग ने चिंता और बढ़ा दी है। आशंका है कि एल नीनो से सूखे की स्थिति और गंभीर हुई तो आग बढ़ सकती है और वातावरण में भारी मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड पहुंच सकता है। न्यूज साइंटिस्ट की रिपोर्ट में कोलंबिया विश्वविद्यालय के जलवायु वैज्ञानिक जेम्स हैनसेन के हवाले से बताया गया है कि भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर के ऊपरी 300 मीटर पानी में सामान्य से अधिक जमा गर्मी पिछले बड़े अल नीनो की तुलना में भी बेहद ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है।

उत्तरी ग्रीस के एक हिरासत केंद्र पर प्रवासियों का पुलिस से संघर्ष हुआ। उन्होंने घेरा काटकर भागने का प्रयास किया। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि कुल 35 प्रवासी फरार हुए, जिनमें से लगभग आधे को फिर से पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात सिंथिकी के अस्थायी आवास केंद्र पर पुलिस बल बुलाया गया। यह केंद्र बुल्गारियाई सीमा से कुछ किलोमीटर दूर है। प्रवासियों ने गार्डों पर पत्थर फेंके थे। संघर्ष के दौरान पुलिस विशेष बलों ने फ्लैश ग्रेनेड का इस्तेमाल किया। अधिकारियों ने बताया कि यह संघर्ष रविवार तड़के तक चला। पुलिस ने भागे हुए 17 प्रवासियों को गिरफ्तार किया है। लगभग 18 अन्य की तलाश जारी है। पांच अन्य प्रवासी घायल हुए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

सिनालोआ के गवर्नर पद पर वापस नहीं लौटेंगे, ड्रग्स तस्करी के आरोपों के बाद फैसला
अमेरिका में सिनालोआ राज्य के गवर्नर रुबेन रोचा मोया ने अपने पद पर लौटने का फैसला वापस ले लिया है। अमेरिकी अभियोजकों द्वारा ड्रग्स तस्करी के आरोपों पर अपनी ही मोरेना पार्टी के भारी विरोध के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। रोचा मोया ने शुक्रवार को वापसी की घोषणा की थी। उन्होंने दावा किया था कि मेक्सिको के अभियोजकों ने उन्हें आरोपों से बरी कर दिया है। यह घोषणा अमेरिकी न्याय विभाग के अप्रैल के आरोपों के बाद आई थी। उनका यह रुख मुश्किल से एक दिन चला। उनकी वापसी पर मोरेना पार्टी के राज्यपालों, सीनेटरों और अन्य प्रमुख हस्तियों ने कड़ी आलोचना की। राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने भी बिना नाम लिए उनकी आलोचना की। मोरेना पार्टी ने कहा कि उन्हें रोचा मोया के लौटने की पूर्व जानकारी नहीं थी। इसके बाद शनिवार को रोचा मोया ने राज्य विधायिका से अनिश्चितकालीन अवकाश का अनुरोध किया।

बलूचिस्तान में 36 BLA ऑपरेशन, 33 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत का दावा
बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसने पिछले एक सप्ताह में बलूचिस्तान के अलग-अलग इलाकों में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए 36 ऑपरेशन किए। संगठन के मुताबिक, इन हमलों में 33 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए और कई अन्य घायल हुए। BLA ने अपने बयान में कई इलाकों में सैन्य काफिलों, वाहनों और सुरक्षा चौकियों पर हमलों का दावा किया है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

IED धमाकों और घात लगाकर हमलों का दावा
BLA के प्रवक्ता जीयंद बलूच के मुताबिक, 18 अगस्त को चागी जिले में डालबंदिन और याकमच के बीच पाकिस्तानी सेना के काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया, जिसमें तीन सैनिकों के मारे जाने और कई के घायल होने का दावा है। वहीं, कलात जिले के मकाई इलाके में रिमोट-कंट्रोल IED विस्फोट में छह पाकिस्तानी कर्मियों की मौत का दावा किया गया। संगठन ने 17 अगस्त को होशाब के पास एक सैन्य वाहन पर IED हमले में दो कर्मियों की मौत और चार के घायल होने की बात भी कही है।

हाईवे जाम और आर्थिक नाकेबंदी जारी रखने की चेतावनी
BLA ने बलूचिस्तान के प्रमुख व्यापारिक मार्गों पर कई घंटों तक नाकेबंदी और वाहनों की जांच करने का दावा किया है। संगठन ने कहा कि वह पाकिस्तानी सेना की सैन्य गतिविधियों और बलूचिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों के कथित दोहन के खिलाफ अपनी तथाकथित ‘आर्थिक नाकेबंदी’ जारी रखेगा। BLA ने प्रमुख हाईवे पर नाकेबंदी बढ़ाने और सेना से जुड़े आर्थिक हितों वाले वाहनों व परियोजनाओं को निशाना बनाने की चेतावनी दी है। पाकिस्तान सरकार की ओर से इन दावों पर तत्काल प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed