{"_id":"5eaa382d70c5b10537772388","slug":"coronavirus-case-news-in-hindi-dubai-policeman-saluted-an-indian-doctor-ayesha-sultana-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान: भारतवंशी महिला डॉक्टर को दुबई पुलिस ने किया सैल्यूट, छलके आंसू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सम्मान: भारतवंशी महिला डॉक्टर को दुबई पुलिस ने किया सैल्यूट, छलके आंसू
Thu, 30 Apr 2020 08:00 AM IST
योगेश साहू
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 30 Apr 2020 08:00 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर आयशा सुल्ताना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से सीधी जंग लड़ रही भारतीय मूल की एक महिला डॉक्टर की आंखों में उस वक्त खुशी के आंसू आ गए, जब दुबई पुलिस के एक पुलिसकर्मी ने उन्हें सैल्यूट कर दिया। हैदराबाद की रहने वाली डॉ. आयशा सुल्ताना दुबई के अल अहली स्क्रीनिंग सेंटर में तैनात हैं।
विज्ञापन
मंगलवार रात वे काम खत्म कर दुबई शारजहां हाई-वे से घर लौट रही थीं तो पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोका। पुलिस ने उनसे कागजात मांगने की बजाए महामारी में अपनी जान जोखिम में डालकर उन्हें उनके काम के लिए सैल्यूट किया तो उनकी आंखों में इस मान-सम्मान के लिए आंसू छलक गए।
विज्ञापन
पहले मैं घबरा गई थी
हैदराबाद निवासी डॉ. सुल्ताना बताती हैं कि जब पुलिस ने मुझे रोका तो मैं घबरा गई। वो गाड़ी के कागजात के साथ कर्फ्यू पास और वर्क परमिट दिखाने की तैयारी कर रही थीं। तभी बाहर खड़े पुलिसकर्मी ने सैल्यूट कर दिया। इसे देख वो भावुक हो गईं और रोने लगी। वे बताती हैं कि जब मेरे साथ ऐसा हुआ तो काम के बोझ से जो थकावट मेरे ऊपर थी वो पूरी तरह ठीक हो गई।
विज्ञापन
मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा दिन
डॉक्टर ने ट्वीट किया, यूएई की नागरिक बनने के बाद से मेरी जिंदगी का ये सबसे बड़ा दिन है। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मैं यहां के लोगों के लिए काम कर रही हूं। वे कहती हैं कि मैं उस पुलिसकर्मी को पहचान नहीं सकी क्योंकि उन्होंने मास्क पहन रखा था पर मैं उनका शुक्रिया अदा करती हूं।