{"_id":"5eb61b548ebc3e90835dd7bb","slug":"coronavirus-case-news-in-hindi-afghan-health-minister-ferozuddin-feroz-found-corona-positive-may-increase-difficulties","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए, बढ़ सकती हैं मुश्किलें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
Sat, 09 May 2020 08:24 AM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, काबुल।
वर्ल्ड डेस्क, काबुल।
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 09 May 2020 08:24 AM IST
विज्ञापन
अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री फिरोजुद्दीन फिरोज (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस दुनिया भर के देशों में पैर पसार चुका है। इस वायरस ने हर वर्ग के लोगों को संक्रमित किया है। यहां तक कि अमेरिका के व्हाइट हाउस में भी कोरोना से संक्रमण के दो मामले सामने आ चुके हैं। इस बीच अफगानिस्तान में भी यह तेजी से फैलता जा रहा है। खबर है कि अफगानिस्तान में भी वहां के स्वास्थ्य मंत्री की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
अफगान सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को पुष्टि की गई है कि स्वास्थ्य मंत्री फिरोजुद्दीन फिरोज की कोरोना टेस्ट में संक्रमित पाए गए हैं। वहीं देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 215 मरीज सामने आने के साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या तीन हजार सात सौ से अधिक हो गई है। बता दें कि अफगानिस्तान में कोरोना से सौ से अधिक लोगों की मौत भी हुई है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, दो लाख 70 हजार से ज्यादा अफगान नागरिक ईरान से स्वदेश लौटे हैं। इससे अफगानिस्तान में संक्रमण बहुत अधिक बढ़ने और स्वास्थ्य ढांचा चरमराने का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन