फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus: Beijing conducts community testing after asymptomatic case found

बीजिंग में मिला कोरोना संक्रमण का एसिम्टोमैटिक मामला, पूरे समुदाय की हुई जांच

Thu, 24 Dec 2020 08:17 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 24 Dec 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Beijing conducts community testing after asymptomatic case found
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

चीन की राजधानी बीजिंग के लियानझाउ गार्डन कम्यूनिटी में रहने वाले एक व्यक्ति को कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया है। यह व्यक्ति एसिम्टोमैटिक है, अर्थात उसमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं। इसके बाद अधिकारियों ने यहां रहने वाले सभी लोगों की जांच करानी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ की एक रिपोर्ट के मुताबिक शुनयी जिले के अधिकारियों ने कहा कि इस कम्यूनिटी में करीब दो हजार लोग रहते हैं और हम इस पर करीबी नजर रख रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि सभी की न्यूक्लिक एसिड जांच कराई गई है और हम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।   
विज्ञापन



जिस इमारत में कोरोना का एसिम्टोमैटिक मामला मिला है, उसमें रहने वाले सभी लोगों को घर पर रहने को कहा गया है। इसकेसाथ ही इस आवासीय परिसर के सार्वजनिक स्थानों पर डिसइंफेक्शन का काम किया जा रहा है। अधिकारी संक्रमण के सोर्स का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजिंग में 18 दिसंबर को कोरोना वायरस के दो मामलों की पुष्टि हुई थी। दोनों एक विदेशी नागरिक के संपर्क में थे। इस विदेशी नागरिक के भी कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। अधिकारियों ने कहा कि 19 से 22 दिसंबर के बीच स्थानीय स्तर पर संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया था।


बता दें कि पूरी दुनिया के लिए संकट का सबब बनी कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की शुरुआत पिछले साल दिसंबर में चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान शहर से हुई थी। उल्लेखनीय है कि अभी तक चीन में कोरोना संक्रमण के 86,899 मामले सामने आ चुके हैं और 4,634 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed