फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Beijing announces wearing masks outdoors not necessary

कोरोना वायरस: बीजिंग में बिना मास्क पहने बाहर निकल सकते हैं लोग

Sun, 17 May 2020 04:23 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 17 May 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Beijing announces wearing masks outdoors not necessary
फाइल फोटो - फोटो : PTI

बीजिंग ने निवासियों के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। उसके नए निर्देश से ऐसा लग रहा कि चीन की राजधानी बीजिंग में कोरोना वायरस का संक्रमण नियंत्रण में है। विश्व में फैले कोरोना महामारी के बीच बीजिंग ने निवासियों से कहा कि वो अब बिना मास्क के भी बाहर जा सकते हैं। बीजिंग शायद दुनिया का पहला शहर है जिसने ऐसे कदम उठाए हैं।  

विज्ञापन


वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए महीनों से अपने चेहरे पर मास्क चढ़ाए लोग अब बीजिंग में मास्क के बिना खुली हवा में सांस ले सकेंगे। चीन डेली की रिपोर्ट के अनुसार चीन द्वारा संचालित डेलीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल ने रविवार को नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। निर्देश में कहा गया है कि लोगों को बाहर निकलते वक्त अब मास्क पहनने की जरूरत नहीं है, लेकिन फिर भी दूसरों के साथ निकट संपर्क से बचना चाहिए।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि मौसम अच्छा होने पर जनता कुछ बाहरी व्यायाम कर सकती है, जो जीवन और स्वास्थ्य की गुणवत्ता को बढ़ाने में सहायक साबित होंगे। चीनी पीपुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कांफ्रेंस का वार्षिक सत्र भी 21 मई को बीजिंग में आयोजित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि 17 नए कोरोना वायरस मामले पाए गए थे। जबकि वुहान में लोगों का तेजी से परीक्षण किया जा रहा है। शनिवार तक, चीन में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 82,947 थी। कुल मामलों में से 86 रोगियों का इलाज किया जा रहा था, जबकि 78,227 लोगों को इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed