अमेरिका में कोरोना का कहर जारी, पहली बार एक दिन में दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरी दुनिया को प्रभावित करने वाले कोरोना वायरस ने अमेरिका को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। यहां सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हैं। अमेरिका ऐसा पहला देश है जहां पर एक ही दिन में दो हजार लोगों की मौत हुई है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के कारण 2,108 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 18,747 हो गई है। जबकि 5 लाख 2 हजार 876 संक्रमित मामले हैं।
United States becomes the first country to record more than 2,000 #Coronavirus deaths in one day; with 2,108 fatalities in the past 24 hours, according to the Johns Hopkins University tally: AFP news agency
— ANI (@ANI) April 11, 2020विज्ञापन
कब्रिस्तान में नहीं है लाशों को दफनाने की जगह
अमेरिका में लगातार मौत के आंकड़े बढ़ रहे हैं जबकि न्यूयॉर्क में हालात काबू से बाहर हो रहे हैं। न्यूयॉर्क में रोजाना 500 से ज्यादा मौतें हो रही हैं। हालात ये हैं कि कब्रिस्तान भर चुके हैं और शवों को सामूहिक कब्रों में दफनाया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर न्यूयॉर्क की तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं। यहां हार्ट द्वीप पर लाशों का ढेर लग गया है। माना जा रहा है कि यहां लावारिस लाशों को दफनाया जा रहा है। इसके लिए बड़ी-बड़ी कब्रें खोदी जा रही हैं। पहले जहां न्यूयॉर्क की जेलों में बंद कैदी सप्ताह में सिर्फ एक दिन कब्रें खोदते थे वहीं अब यहां बाहर से ठेकेदार को बुलाकर हफ्ते में पांच दिन सामूहिक कब्रों की खुदाई की जा रही है।
विश्व में मरनेवालों की संख्या एक लाख के पार
विश्व में कोरोना वायरस से मरनेवालों की संख्या एक लाख के आंकड़े को पार कर गई है जिनमें से लगभग 70 प्रतिशत मौत यूरोप में हुई हैं। आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर एएफपी द्वारा तैयार की गई सूची के अनुसार, विश्व में कोरोना वायरस 1,00,661 लोगों की जान ले चुका है जिनमें से 70,245 लोगों की मौत यूरोप में हुई है। इटली में 18,849 के आंकड़े के साथ सर्वाधिक मौत हुई हैं, जबकि उसके बाद अमेरिका में 17,925 लोगों की मौत हुई है। वहीं, स्पेन में 15,843 लोगों की मौत हुई है।
स्पेन, फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन में बुरे हालात
अमेरिका के बाद स्पेन कोविड-19 से प्रभावित होने वाले सबसे प्रभावित देशों में से एक है। यहां अब तक 1,57,053 लोग इसकी चपेट में हैं जबकि 16,000 के करीब लोगों की मृत्यु हो चुकी है। यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी बुरी तरह इसकी चपेट में हैं।
फ्रांस में अब तक 1,24,869 लोग संक्रमित हैं जिनमें से 13,000 से अधिक की मौत हो चुकी है जबकि जर्मनी में 1,19,624 लोग संक्रमित हैं और 2,600 से अधिक की जान जा चुकी है। ब्रिटेन में हालत लगातार खराब हो रही है। यहां 73,758 लोग संक्रमण के शिकार हैं जबकि 8,958 मौतें हुई हैं।