{"_id":"5ea10c0a8ebc3e905d3baf9e","slug":"coronavirus-a-doctor-from-wuhan-said-could-not-save-many-lives-we-are-not-heroes","type":"story","status":"publish","title_hn":"वुहान के डॉक्टर का खुलासा- खून, उल्टी और थूक से भरा रहता था अस्पताल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वुहान के डॉक्टर का खुलासा- खून, उल्टी और थूक से भरा रहता था अस्पताल
Thu, 23 Apr 2020 09:50 AM IST
Rohit Ojha
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 23 Apr 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in china
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने एलान कर दिया है कि उसने कोरोना महामारी को हरा दिया है। वुहान शहर फिर से पहले की तरह गुलजार हो गया है, लेकिन कोरोना से जूझते हुए इस शहर को भारी कीमत चुकानी पड़ी है। इस बात का खुलासा टेक्सास में रहने वाली पत्रकार ट्रेसी वेन लीयू ने किया है।
विज्ञापन
लीयू ने वुहान में संक्रमण के शुरूआती दौर में काम कर चुके डॉक्टरों से बातचीत के बाद वहां की दर्दनाक कहानी को बयां किया है। उनके अनुसार, वुहान के नंबर-4 हॉस्पिटल के एक डॉक्टर ने बताया कि एक सुबह हॉस्पिटल में देखा कि एक व्यक्ति फर्श पर पड़ा है, थोड़ी दूर एक और व्यक्ति पड़ा था और मुश्किल से सांस ले पा रहा था।
विज्ञापन
एक युवा फोन पर लगभग चिल्लाते हुए मदद मांग रहा था। हर तरफ मरीज और उनके परिजन थे। पूरा फ्लोर कचरे, खून, उल्टी और थूक से भरा था। लोगों को 8-8 घंटे इंतजार करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े। कई मौत के करीब पहुंचे और कई लोगों ने दम तोड़ दिया। इससे गुस्साए उनके परिजन डॉक्टर, नर्स, मेडिकल स्टाफ के साथ मारपीट करने लगे, उनके कपड़े, मास्क फाड़ने लगे।
कोरोना ने हमें मानसिक रूप से भयानक झटका दिया है। ना हम खा सकते हैं और ना ही सो सकते हैं। अक्सर रो पड़ता हूं। लोग हमें हीरो कहते हैं, लेकिन हम हीरो नहीं हैं क्योंकि हम कई लोगों की जान नहीं बचा सके।