फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona Virus: What is Pakistan's condition compared to India?

कोरोना वायरस: भारत के मुकाबले क्या है पाकिस्तान का हाल?

Thu, 28 May 2020 05:57 AM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 28 May 2020 05:57 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus: What is Pakistan's condition compared to India?
फाइल फोटो - फोटो : PTI

पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,446 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 28 संक्रमित लोगों की मौत हो गई। इस बीच देश में केवल 8,491 परीक्षण ही हुए। पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में मरीजों की संख्या 59,151 हो गई है। यहां कोरोना वायरस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 1,225 हो गई है। ऐसे में सवाल यह है कि भारत के मुकाबले पाकिस्तान का क्या हाल है।

विज्ञापन


दरअसल भारत में हर रोज एक लाख या इससे ज्यादा लोगों की कोरोना टेस्टिंग हो रही है। वहीं, पाकिस्तान में यह आंकड़ा 10,000 से भी कम है। ऐसे में महामारी को लेकर पाकिस्तान की तैयारियों का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। बता दें कि भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 1.5 लाख को भी पार कर गई है। वहीं, अब तक भारत में 4000 से भी ज्यादा मरीजों की कोरोना वायरस से मौत हो गई है।
विज्ञापन


द. कोरिया: 40 नए मामले, 50 दिनों की रिपोर्ट में उछाल

दक्षिण कोरिया में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में लगभग 50 दिनों में सबसे बड़ा उछाल आया है। यहां 40 नए मामलों की पुष्टि की गई है। कोरिया सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमितों की संख्या 11,265 और 269 मौतें हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेक्सिको : अब तक एक दिन में सर्वाधिक मौतें और संक्रमण

अमेरिका से सटे मेक्सिको में कोरोना के तांडव से कोहराम मचा हुआ है। यहां कोरोना वायरस के संक्रमण से एक दिन में 501 लोगों की मौत हुई है। देश में पहली बार यह आंकड़ा 500 के पार गया है। देश में संक्रमितों की संख्या भी 24 घंटे में 3,455 आई है, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। देश में अब तक 74,560 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं जबकि 8,134 लोगों की मौत हो चुकी है।


बेल्जियम: हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह

बेल्जियम के स्वास्थ्य अधिकारी कोरोना संक्रमित लोगों के उपचार के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दे रहे हैं। उनका मानना है कि यह मलेरिया रोधी दवा कोविड-19 को लेकर अप्रभावी है। डब्ल्यूएचओ ने इस दवा को अपने वैश्विक अध्ययनों से हटाने की बात कही है, जिसे देखते हुए बेल्जियम ने भी इस दवा का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed