{"_id":"5f99f5858ebc3e9be74e4631","slug":"corona-virus-president-macron-announced-lockdown-in-france-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: फ्रांस में दोबारा लगा लॉकडाउन, राष्ट्रपति मैक्रों ने किया एलान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना वायरस: फ्रांस में दोबारा लगा लॉकडाउन, राष्ट्रपति मैक्रों ने किया एलान
Thu, 29 Oct 2020 04:19 AM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 29 Oct 2020 04:19 AM IST
विज्ञापन
फ्रांस में लॉकडाउन
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस के राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रों ने कोविड-19 के मद्देनजर देश में दोबारा लॉकडाउन लगाने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेहद खतरनाक हो सकती है। अगर सख्त उपाय नहीं किए गए तो मरने वालों का आंकड़ा 4 लाख तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
लॉकडाउन शुक्रवार से लागू होगा और एक दिसंबर तक रहेगा। हालांकि देश में लगे पहले लॉकडाउन के मुकाबले इस बार ये अधिक लचीला रहेगा। इस दौरान सभी स्कूल, जनसेवाएं और जरूरी कार्यालय खुले रहेंगे।
विज्ञापन
लेकिन बाहर निकलने वालों को अपने साथ दस्तावेज रखने होंगे जिससे पता चल सके कि वे जरूरी काम से ही निकल रहे हैं। पुलिस इस काम को अंजाम देगी। इस दौरान बार और रेस्टोरेंट बंद रहेंगे।
विज्ञापन
फ्रांस में कोरोना वायरस फिर से विकराल रूप धारण कर रहा है। पिछले 24 घंटे में फ्रांस में 523 लोगों की मौत कोरोना के चलते हो गई है, जो अप्रैल के बाद सबसे ज्यादा है। फ्रांस में पिछले 24 घंटे में 33,417 नए मामले सामने आ चुके हैं। सोमवार से मंगलवार के बीच फ्रांस में 1194 मामले बढ़ गए हैं। इससे पहले मैक्रों कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर रक्षा परिषद की दो आपात बैठक भी ले चुके हैं।
बता दें कि यूरोप में इन दिनों लॉकडाउन के खिलाफ लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सख्त लॉकडाउन से छूट दी जाए।