फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona virus affecting the fetus by attacking the umbilical cord, but the newborn is healthy

गर्भनाल तक हमला कर भ्रूण को प्रभावित कर रहा कोरोना वायरस, मगर नवजात स्वस्थ

Mon, 25 May 2020 04:52 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमित कुमार Updated Mon, 25 May 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
Corona virus affecting the fetus by attacking the umbilical cord, but the newborn is healthy
pregnancy - फोटो : mirror

कोरोना वायरस का खतरा कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब एक नए अध्ययन में पता चला है कि यह जानलेवा वायरस गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए भी घातक साबित हो सकता है। शरीर के विभिन्न हिस्सों को प्रभावित करने वाला यह वायरस अब गर्भनाल पर हमला बोल रहा है। इसका असर गर्भ में भ्रूण या बच्चे के अंगों पर असर दिखा है। 


loader

हालांकि अच्छी बात यह है कि जन्म के बाद ऐसे बच्चे स्वस्थ पाए गए हैं। यह अध्ययन अमेरिका के शिकागो स्थित नॉर्थ वेस्टर्न यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने किया है। विश्वविद्यालय के महिला एवं प्रसूति रोग विभाग की डॉक्टर एमिली मिलर के मुताबिक 16 संक्रमित गर्भवती महिलाओं की पैथोलॉजी जांच में पता चला है कि वायरस गर्भ में बच्चे की आंतों, किडनी, लिवर और फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रहा है। ऐसा तभी संभव है जब गर्भनाल की कार्य क्षमता खराब होने से विकसित हो रहे भ्रूण को पर्याप्त ऑक्सीजन और पौष्टिक तत्व नहीं मिल पाते हैं। इसी वजह से इस तरह की तकलीफ देखने को मिली है।

गर्भनाल भ्रूण के लिए सुरक्षा कवच
गर्भनाल भ्रूण का सुरक्षा कवच है और यह गर्भ में पल रहे बच्चे को हर तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से बचाने में अहम भूमिका निभाता है। अगर गर्भनाल आधा भी काम करे तो वह बच्चे को हर चीज मुहैया कराती है और उसका पूरा ख्याल रखती है। गर्भनाल बच्चे के खून में मौजूद हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने का काम करती है।

16 में से 14 ने दिया स्वस्थ शिशु को जन्म
विश्वविद्यालय के पेरिनेटल पैथोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर जेफरी गोल्डस्टीन के अनुसार संक्रमित मां के चलते बच्चों के अंगों पर असर देखने को मिला है। लेकिन जब इन बच्चों का जन्म हुआ तो यह पूरी तरह स्वस्थ थे। 16 में से 14 महिलाओं ने जिन बच्चों को जन्म दिया वह पूरी तरह स्वस्थ थे। उनका वजन और लंबाई भी सामान्य थी। एक बच्चे का जन्म समय से पहले हुआ था जबकि एक महिला का गर्भपात हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed