{"_id":"606d84028ebc3e8cd11fed40","slug":"corona-vaccine-news-in-pakistan-two-doses-of-covid-19-vaccine-are-sold-for-12000-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान : वैक्सीन के नाम पर कालाबाजारी, टीके की दो खुराक की कीमत 12,000 रुपये","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान : वैक्सीन के नाम पर कालाबाजारी, टीके की दो खुराक की कीमत 12,000 रुपये
Wed, 07 Apr 2021 03:35 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 07 Apr 2021 03:35 PM IST
सार
- पाकिस्तान में कोरोना वैक्सीन के नाम पर कालाबाजारी
- स्पुतनिक-वी की एक खुराक की कीमत 12,000 रुपये
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : iStock
विस्तार
दुनिया में कोरोना वयारस तेजी से फैल रहा है और इस संक्रमण के नए से नए वेरिएंट सामने निकलकर आ रहे हैं। दुनियाभर में मुफ्त टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। सभी देशों की सरकारों की यही कोशिश है कि वो अपने देश के ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को कोरोना की टीका लगवाएं।
विज्ञापन
इसी बीच पाकिस्तान से वैक्सीन की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। पाकिस्तान में रूस की स्पुतनिक-वी की खुराक लगवाने के लिए नागरिकों को 12,000 पाकिस्तानी रुपये यानी कि 5,800 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। एक तरफ जहां भारत ने वैक्सीनेशन अभियान को तेज करने के लिए टीके के निर्यात को अस्थायी तौर पर रोक दिया है तो वहीं पाकिस्तान जैसा एक देश हैं, जहां वैक्सीन के नाम पर भी भ्रष्टाचार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में सरकारी वैक्सीन केवल फ्रंटलाइन वर्कर्स और 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को ही लगाई जा रही है। यही नहीं पाकिस्तान में महंगी वैक्सीन के अलावा लोगों के सामने एक और समस्या है। पाकिस्तान में वैक्सीन लगवाने के लिए इतने पैसे देने के बाद भी स्थानीय लोगों को घंटों वहां इंतजार करना पड़ता है।