फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   corona vaccine maker company Moderna targets emergency approval in December

लोगों को दिसंबर तक मिल सकती है मोडेर्ना की कोरोना वैक्सीन

Wed, 21 Oct 2020 06:11 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 21 Oct 2020 06:11 AM IST
विज्ञापन
corona vaccine maker company Moderna targets emergency approval in December
सांकेतिक तस्वीर

कोरोना वायरस महामारी ने लोगों की जिंदगी को अस्त व्यस्त कर दिया। न जाने कितने लोग दुनियाभर में बेरोजगार हो गए और न जाने कितनों के कमाई के साधन खत्म हो गए। इस बीमारी से निजात दिलाने के लिए वैक्सीन का इंतजार है।

विज्ञापन


वहीं अमेरिका की मोडेर्ना कंपनी को अगले महीने अपने कोविड वैक्सीन परीक्षणों के अंतरिम परिणामों की उम्मीद है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कहना है यदि वैक्सीन से सकारात्मक परिणाम मिलता है तो अमेरिकी सरकार दिसंबर में वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी दे सकती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मोडेर्ना के सीईओ बैंसेल ने कहा कि अमेरिकी सरकार ने वैक्सीन और इलाज के लिए अरबों डॉलर खर्च किए हैं। वहीं जुलाई में वैक्सीन का परीक्षण करने के लिए अमेरिका में 30,000 लोगों पर अध्ययन शुरू किया था, पहला विश्लेषण नवंबर में होने की संभावना है, लेकिन ठीक उसी सप्ताह की भविष्यवाणी करना मुश्किल है। 


आपको बता दें कि मोडेर्ना कंपनी की कोविड-19 वैक्सीन ट्रायल के अपने पहले चरण में सफल रही है। परिणाम में सामने आया है कि इस दवा से मरीजों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ रही है। अमेरिकी शोधकर्ताओं के मुताबिक पहले चरण में 45 स्वस्थ स्वयंसेवकों पर यह ट्रायल किया जा रहा है। 

ट्रायल के तौर पर जिन लोगों को वैक्सीन की दो खुराक दी गई, उनमें वायरस को मारने वाले एंटीबॉडी उच्च मात्रा में पाए गए हैं। न्यू इंग्लैंड जर्नल में छपे शोध के मुताबिक कोविड-19 से ठीक होने वाले इन मरीजों से औसतन ज्यादा एंटीबॉडी बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed