फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   corona vaccination speed in australia is reduced army has taken vaccination mission

ऑस्ट्रेलिया : टीकाकरण अभियान की रफ्तार हुई धीमी, अब सेना संभालेगी कमान

Wed, 03 Mar 2021 03:32 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 03 Mar 2021 03:32 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination speed in australia is reduced army has taken vaccination mission
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

भारत में वैक्सीनेशन ड्राइव ने अच्छी रफ्तार पकड़ी हुई है, हर दिन लाखों लोगों को टीका लगाया जा रहा है। लेकिन वहीं ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए सेना की मदद लेनी पड़ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां वैक्सीनेशन काफी धीमी रफ्तार से चल रहा है। 

विज्ञापन


यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने फैसला लिया है कि अब सेना के हाथ में वैक्सीनेशन का काम सौंपा जाए ताकि युद्ध स्तर पर इस मिशन को चलाया जा सके। एक मीडिया एजेंसी के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया की सेना अगले हफ्ते से देश के ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण अभियान शुरू करेगी। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में 22 फरवरी से वैक्सीनेशन का काम शुरू हो गया था। इसके तहत 2.5 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। ऑस्ट्रेलिया में टीकाकरण के पहले चरण के तहत फ्रंटलाइन वर्कर्स और ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि आंकड़ों की माने को शुरुआती हफ्ते में मात्र 34,000 लोगों की ही वैक्सीन लग पाई है, यही कारण है कि अब वैक्सीन लगाने के लिए सेना की मदद ली जा रही है। ऑस्ट्रेलिया सरकार का लक्ष्य है कि अक्तूबर तक वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को पूरा किया जा सके। 


बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में 29,000 लोग कोरोना से संक्रमित हैं और अब तक 900 लोगों की मौत हो चुकी है। बीच में ऑस्ट्रेलिया में कोरोना के मामलों में तेजी देखी गई थी लेकिन सरकार ने उचित कदम उठाकर कोरोना का काबू में कर लिया था। रही बात भारत की तो यहां अब तक डेढ़ करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है और हर दिन दो से तीन लाख लोगों को टीका लग रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed