फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona: Two hippoies found Covid positive in Antwerp Zoo in Belgium, both kept in Quarantine

कोरोना : बेल्जियम के एंटवर्प जू में दो हिप्पो मिले कोविड पॉजिटिव, पढ़ें दुनिया की तीन खबरें

Sun, 05 Dec 2021 03:06 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, ब्रसेल्स
एजेंसी, ब्रसेल्स Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 05 Dec 2021 03:06 AM IST
सार

बेल्जियम के एंटवर्प जू में दो हिप्पो प्रजाति में कोरोना पाया गया है। पशु चिकित्सक फ्रांसिस वर्कैममेन ने कहा कि दुनियाभर में इस वायरस से वानरों और बिल्लियों के संक्रमित होने की जानाकारी तो पहले भी मिली है, लेकिन उनकी जानकारी में इस प्रजाति में कोविड संक्रमण का दुनिया में यह पहला मामला है।

विज्ञापन
Corona: Two hippoies found Covid positive in Antwerp Zoo in Belgium, both kept in Quarantine
हिप्पो- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेल्जियम के एंटवर्प जू में दो हिप्पो कोविड पॉजिटिव मिले हैं। जू के कर्मचारियों ने बताया कि 14 साल के हिप्पो इमानी और 41 वर्षीय हर्मियन में नाक बहने के अलावा और कोई लक्षण नहीं है, हालांकि, एहतियात के तौर दोनों को क्वारंटीन में रखा गया है।

विज्ञापन


बेल्जियम के एंटवर्प जू के पशु चिकित्सक फ्रांसिस वर्कैममेन ने कहा कि दुनियाभर में इस वायरस से वानरों और बिल्लियों के संक्रमित होने की जानाकारी तो पहले भी मिली है, लेकिन उनकी जानकारी में इस प्रजाति में कोविड संक्रमण का दुनिया में यह पहला मामला है।
विज्ञापन


माना जाता है कि कोविड संक्रमण जानवरों से इंसानों में फैला, लेकिन अब लग रहा है, यह इंसानों से जानवरों में भी फैल रहा है। जू प्रशासन फिलहाल संक्रमण के कारणों का पता लगा रहा है। बीते दिनों जू का कोई भी कर्मचारी कोविड से संक्रमित नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य मेक्सिको में ट्रक में बंद मिले 210 अप्रवासी

मैक्सिकन आव्रजन अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि देश के मध्य भाग में उन्हें 210 अप्रवासी एक ट्रक में बंद मिले हैं। ट्रक को शुक्रवार रात पुएब्ला राज्य में एक सुरक्षा चौकी पर रोका गया, लेकिन ट्रक नहीं रुका तो उसका पीछा किया गया और टेकामाचल्को शहर में पकड़ लिया गया। जब ट्रक के कार्गो एरिया की जांच की गई तो वहां बच्चे और महिलाओं सहित 210 लोग मिले जो मेक्सिकन नहीं थे।

सोमालिया के तटों पर डकैतीरोधी अभियानों की मियाद बढ़ाई
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक बलों को सोमालिया के तट पर समुद्री डकैती से लड़ने के लिए अपने अभियान जारी रखने की अनुमति दी है। हालांकि, यह अनुमति केवल तीन महीनों के लिए दी गई है, क्योंकि सोमाली सरकार का कहना है कि बीते चार साल से वहां कोई समुद्री डकैती नहीं हुई है, लिहाजा इन अभियानों को खत्म किया जाना चाहिए।  संयुक्त राष्ट्र में सोमालिया के प्रतिनिधि अबुकर दाहिर उस्मान ने परिषद से कहा कि समुद्री डकैती और सशस्त्र डकैती के खिलाफ सुरक्षा परिषद ने उद्देश्य पा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed