फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona in World News again Corona spread in America one lakh new Positive cases in 24 hours

Corona in World: अमेरिका में फिर फैला कोरोना, 24 घंटे में एक लाख नए मरीज

Sat, 28 Aug 2021 12:52 AM IST
देव कश्यप न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Sat, 28 Aug 2021 12:52 AM IST
सार

  • आठ माह में सामने आए सर्वाधिक मामले, बच्चे भी बड़ी संख्या में संक्रमित
  • अमेरिकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के आंकड़ों को देखें तो पिछले माह अमेरिकी अस्पतालों में हर दिन औसत रूप से 500 मरीज आ रहे थे जो अब दोगुने से ज्यादा हो गए हैं

विज्ञापन
Corona in World News again Corona spread in America one lakh new Positive cases in 24 hours
अमेरिका में फिर कोरोना का प्रसार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका के कई राज्य एक बार फिर कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। यहां पिछले 24 घंटे को दौरान एक लाख मामले सामने आए हैं जो देश में गत आठ माह के दौरान संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। अमेरिकी स्वास्थ्य व मानवीय सेवा ने बताया कि देश में डेल्टा स्वरूप तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, करीब 2,000 संक्रमित बच्चे भी अस्पताल में भर्ती हैं। 

विज्ञापन


अमेरिकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के आंकड़ों को देखें तो पिछले माह अमेरिकी अस्पतालों में हर दिन औसत रूप से 500 मरीज आ रहे थे जो अब दोगुने से ज्यादा हो गए हैं। इससे पहले छह जनवरी को देश में सर्वाधिक 1.32 लाख मामले सामने आए थे। सबसे बड़ी बात यह है कि कोरोना मामलों में यह वृद्धि ऐसे वक्त में है जब देश में टीकाकरण कार्यक्रम काफी तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन


अमेरिका में 28 जून को सबसे कम 1.38 लाख मामले आए थे, लेकिन जुलाई के बाद डेल्टा स्वरूप के प्रसार के साथ साथ देश के हालात खराब हो गए। इन दिनों दक्षिणी अमेरिका कोरोना का केंद्र बना हुआ है। सबसे ज्यादा मामले फ्लोरिडा में हैं जबकि टेक्सास, कैलिफोर्निया, अलाबामा व जॉर्जिया में आईसीयू के करीब 95 फीसदी बेड कोरोना मरीजों से भरे हुए हैं। कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा व टेक्सास में 32 फीसदी बच्चे अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेक्सिको में 835, ब्राजील में 920 की मौत
मेक्सिको और ब्राजील में सैकड़ों संक्रमित मौत के शिकार हो रहे हैं। मेक्सिको में बीते 24 घंटों के दौरान महामारी से 835 लोगों की मौत हो गई है जबकि 20,633 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब तक 2.56 लाख मौतें हो चुकी हैं। वहीं ब्राजील में बीते 24 घंटे में कोरोना के 31,024 नए मामले सामने आए हैं जबकि 920 लोगों की मौत हो गई है। महामारी से मौतों के मामले में ब्राजील दुनिया में दूसरे स्थान पर है।

रूस में 798 लोगों की मौत
रूस में कोरोना से बड़ी संख्या में लोगों के मरने का सिलसिला जारी है। यहां बीते 24 घंटे में महामारी से 798 लोगों की मौत हो गई है जबकि 19,509 नए मामले सामने आए हैं। रूस का मॉस्को शहर महामारी से सर्वाधिक प्रभावित है, जहां एक दिन में 1,509 मामले दर्ज किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि रूस में महामारी से बड़ी संख्या में हो रही मौतों के पीछे कोरोना का डेल्टा स्वरूप जिम्मेदार है। 


श्रीलंका में बढ़ा लाकडाउन
श्रीलंका में भी महामारी का प्रकोप जारी है। सरकार ने संक्रमण की रोकथाम के लिए राष्ट्रव्यापी लाकडाउन को छह सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक श्रीलंका में बुधवार को कोरोना संक्रमण से रिकॉर्ड 209 लोगों की मौत हो गई। श्रीलंका में महामारी से अब तक 8,157 लोगों की मौत हुई है जबकि कुल 412,370 मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed