Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona in the world: Brazil has more deaths than Italy, crosses 6.7 million infected in the world

दुनिया में कोरोना: ब्राजील में इटली से ज्यादा मौतें, विश्व में संक्रमित 67 लाख पार

Sat, 06 Jun 2020 03:39 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन/ब्रासीलिया
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन/ब्रासीलिया Published by: योगेश साहू Updated Sat, 06 Jun 2020 03:39 AM IST
विज्ञापन
Corona in the world: Brazil has more deaths than Italy, crosses 6.7 million infected in the world
दुनिया में कोरोना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

दुनिया में जहां संक्रमितों का आंकड़ा 67.34 लाख का आंकड़ा पार कर चुका है वहीं मृतक संख्या भी 3.93 लाख पार हो चुकी है। इस बीच, हाल ही में लॉकडाउन खोलने वाला ब्राजील देश कोरोना वायरस का नया केंद्र बनता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 1,473 मौतों के साथ यह देश इटली से भी आगे निकल चुका है जबकि कुल संक्रमितों की संख्या में यह अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है।

विज्ञापन


कोविड-19 के चलते मौतों के मामले में ब्राजील दुनिया में अब तीसरे स्थान पर आ गया है। यहां अब तक 34,072 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि इटली में यह आंकड़ा 33,689 है। दुनिया में ब्रिटेन ऐसा दूसरा देश है जो अभी भी 39,904 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर बना हुआ है।
विज्ञापन


ब्राजील के लिए परेशानी की बात ये है कि यहां अब तक जितने भी परीक्षण हुए हैं, उसमें करीब 60 प्रतिशत लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बीच, रूस में संक्रमण पर काबू नहीं पाया जा सका है, लेकिन मॉस्को समेत कुछ जगहों पर राहत दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने साफ कर दिया है कि कोई भी फूड जोन या रेस्टोरेंट फिलहाल नहीं खोला जाएगा। वहीं, इंडोनेशिया सरकार ने राजधानी जकार्ता में मस्जिदें खोलने की सशर्त मंजूरी दे दी है। यहां मस्जिदों में क्षमता से आधे लोग ही आ सकेंगे। साथ ही नमाजियों को सामाजिक दूरी और अन्य नियम मानना होगा।

फिजी ने खुद को किया कोरोना मुक्त घोषित

प्रशांत महासागर में स्थित फिजी ने खुद को कोरोना वायरस से मुक्त घोषित कर दिया है। देश में संक्रमित मिले सभी 18 लोगों के ठीक होने के बाद उसने यह निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री फ्रैंक बैनिमारामा ने शुक्रवार को कहा कि दक्षिण प्रशांत द्वीप राष्ट्र में उसका अंतिम संक्रमित मरीज भी ठीक हो गया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि हमारे यहां कोरोना संक्रमण की जांच की संख्या बढ़ा दी गई है।

महामारी से बिगड़ रही साहेल क्षेत्र की सुरक्षा: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से माली और अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में गंभीर मानवीय और सुरक्षा संकट पैदा हो गया है। महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने सुरक्षा परिषद की एक रिपोर्ट में कहा कि आतंकवादी संगठन अलकायदा और इस्लामिक स्टेट दोनों इन क्षेत्रों पर नियंत्रण करना चाह रहे हैं। आतंकवादी समूहों के कारण यहां की बिगड़ती सुरक्षा स्थिति गंभीर चिंता का विषय है।

अमेरिका देगा अतिरिक्त 19.4 करोड़ डॉलर

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि अमेरिका विश्व बिरादरी को कोविड-19 से लड़ने में मदद करने के लिए 11 अरब डॉलर के अतिरिक्त 19.4 करोड़ डॉलर भी देगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका नई सहायता के तौर पर 19.4 करोड़ डॉलर से अधिक की घोषणा कर रहा है, जिसमें वेंटिलेटर खरीदने के लिए लगभग 18.0 करोड़ डॉलर भी शामिल हैं।

पाक में संक्रमण के 4,896 नए मामले

पाकिस्तान में संक्रमण के 4,896 नए मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 89,249 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1,838 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 68 मरीजों की मौत हुई है, जबकि अन्य 31,198 लोग स्वस्थ हो गए हैं।

अफ्रीका में संक्रमितों की संख्या 1.68 लाख के पार

डब्ल्यूएचओ के अनुसार अफ्रीका में कोविड-19 के मामलों की संख्या 1,68,464 तक पहुंच गई है। अफ्रीका में कोरोना के संक्रमण के कारण कम से कम 4,700 लोगों की मौत हो चुकी है। अफ्रीकी क्षेत्र के डब्लूएचओ कार्यालय ने ट्वीट किया कि अफ्रीकी महाद्वीप में 73,000 से अधिक लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed