{"_id":"61fe18fb28a1d772431f6226","slug":"corona-death-toll-in-america-crosses-nine-lakhs-uk-experts-warn-big-waves","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: अमेरिका में मौत का आंकड़ा नौ लाख पार, ब्रिटेन के विशेषज्ञों ने जताया बड़ी लहरों का अंदेशा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना: अमेरिका में मौत का आंकड़ा नौ लाख पार, ब्रिटेन के विशेषज्ञों ने जताया बड़ी लहरों का अंदेशा
Sat, 05 Feb 2022 11:58 AM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:58 AM IST
सार
पिछले दो सालों से कोरोना के दंश से बचे रहे प्रशांत महासागर क्षेत्र के कुछ देशों में से एक टोंगा में भी अब इस वायरस ने दस्तक दे दी है।
विज्ञापन
ओमिक्रॉन वैरिएंट
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूरी दुनिया में ओमिक्रॉन लहर के बीच अमेरिका में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 लाख के पार पहुंच गई है। वहां महामारी से विश्व में सर्वाधिक मौतें हुई हैं। इस बीच ब्रिटेन के महामारी विशेषज्ञों ने कोरोना की बड़ी लहरें आने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
पिछले दो सालों से कोरोना के दंश से बचे रहे प्रशांत महासागर क्षेत्र के कुछ देशों में से एक टोंगा में भी अब इस वायरस ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को अमेरिका में इस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 9 लाख से ज्यादा हो गया। ओमिक्रॉन के कारण हुई मौतों के कारण इसमें तेजी से इजाफा हुआ।
विज्ञापन
अमेरिका के अलावा किसी अन्य देश में इतनी मौतें नहीं हुई हैं। अमेरिका के बाद रूस, ब्राजील व भारत का स्थान आता है। महामारी के कारण इन चारों देशों में कुल 18 लाख लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा। अफ्रीका की तरह अन्य ज्यादा युवा आबादी वाले देशों की तुलना में अमेरिका को ओमिक्रॉन से ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा है। अमेरिका में अब ओमिक्रॉन लहर कमजोर हो गई है। बीते सात दिनों में मौतों की संख्या घटी है। मौतों का साप्ताहिक औसत 2674 की तुलना में अब 2592 हो गया है।
विज्ञापन
टीकों की खुराक का अंतराल बढ़ेगा
इस बीचत्र अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि वे कोविड टीकों की पहली व दूसरी खुराक के बीच अंतराल बढ़ाकर आठ सप्ताह करने पर विचार कर रहे हैं। यह कदम इसलिए जरूरी बताया जा रहा है ताकि खुराक के बाद लोगों को सीने में जलन की शिकायत से बचाया जा सके और टीकों की प्रभावशीलता बढ़ाई जा सके। अभी अमेरिका में फाइजर की वैक्सीन की खुराक में तीन सप्ताह का और माडर्ना की खुराक में चार सप्ताह का अंतराल रखा जाता है। उधर ब्रिटेन के महामारी विशेषज्ञों ने ब्रिटिश सरकार को सौंपी रिपोर्ट में चेताया है कि भविष्य में कोरोना की बड़ी लहरें आ सकती हैं।