{"_id":"5c91c5f5bdec2214676aa7ef","slug":"consider-all-options-to-remove-venezuelan-president-nicolas-maduro-doland-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हटाने के लिए सभी विकल्पों पर हो रहा विचार: ट्रंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हटाने के लिए सभी विकल्पों पर हो रहा विचार: ट्रंप
Wed, 20 Mar 2019 10:17 AM IST
Priyesh Mishra
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 20 Mar 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को फिर कहा कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हटाने के लिए सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेज पर सभी विकल्प हैं।’’ उन्होंने मादुरो पर दबाव बनाने के अमेरिका नीत अभियान का समर्थन करने वाले ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो की एक बैठक में मेजबानी की।
ट्रंप ने बैठक में कहा, ‘‘वेनेजुएला में जो हो रहा है, वह शर्मनाक है-कर्ज और विनाश तथा भुखमरी।’’ वहीं, जवाब में वेनेजुएला के विदेश मंत्रालय ने ट्रंप और बोलसोनारो पर युद्ध समर्थक होने का आरोप लगाया और उनके बयान को ‘‘खतरनाक’’ तथा ‘‘अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा’’ करार दिया।
विज्ञापन
उसने कहा, ‘‘कोई भी नव-फासीवादी वेनेजुएला के लोगों की स्वतंत्रता और संप्रभुता पर कब्जा करने में सफल नहीं होगा।’’ अमेरिका और 50 से अधिक अन्य देशों ने वेनेजुएला में विपक्ष के नेता जुआन गुइदो को देश के वास्तविक राष्ट्रपति के रूप में मान्यता दी है।