{"_id":"5f63f4338ebc3e98116d4276","slug":"connecting-peace-and-security-with-environmental-harm-is-not-meaningful-says-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति और सुरक्षा को पर्यावरणीय नुकसान से जोड़ना अर्थपूर्ण नहीं: यूएन में भारत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
शांति और सुरक्षा को पर्यावरणीय नुकसान से जोड़ना अर्थपूर्ण नहीं: यूएन में भारत
Fri, 18 Sep 2020 05:11 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 18 Sep 2020 05:11 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र
- फोटो : Facebook
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यावरण को हो रहे नुकसान से जुड़ी हर चीज को शांति एवं सुरक्षा से जोड़ने से जलवायु परिवर्तन संबंधी चिंताओं को दूर करने का न तो कोई अर्थपूर्ण समाधान मिलेगा और न ही इससे यह सुनिश्चित होगा कि वास्तविक अपराधी पर्यावरणीय मामलों संबंधी अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करेंगे।
विज्ञापन
भारत ने ‘पर्यावरणीय क्षरण के मानवीय प्रभाव और शांति एवं सुरक्षा’ संबंधी विषय पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की उच्चस्तरीय खुली चर्चा के दौरान एक बयान में कहा कि पर्यावरण को हो रहे नुकसान के उसी प्रकार मानवीय प्रभाव हो सकते हैं, जैसे मानवीय गतिविधि के अन्य पहलुओं के मानवीय आयाम हैं।
विज्ञापन
इसने कहा, ‘‘हालांकि पर्यावरणीय मामलों संबंधी हर चीज को शांति एवं सुरक्षा से जोड़ देने से हमें इस समस्या को लेकर समझ बढ़ाने में कोई मदद नहीं मिलेगी। हमें अर्थपूर्ण तरीके से इन समस्याओं से निपटने में इससे कोई मदद नहीं मिलेगी और न ही इससे असल में जिम्मेदार लोगों को सामने लाने एवं उनसे पर्यावरण संबंधी मामलों को लेकर उनकी प्रतिबद्धताओं का पालन कराने में कोई मदद मिलेगी।’’
विज्ञापन