फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Congressman Ro Khanna said India unlikely to look at Russia as secure friend

US: चीन से बढ़ रहीं मॉस्को की नजदीकियां, अमेरिकी सांसद बोले- भारत रूस को नहीं मानेगा दोस्त

Wed, 26 Apr 2023 02:43 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 26 Apr 2023 02:43 PM IST
सार

सांसद रो खन्ना ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भारतीय अमेरिकियों का लक्ष्य रिश्ते को मजबूत करना होना चाहिए। बता दें, रो खन्ना कैलिफोर्निया के 17वीं कांग्रेसनल डिस्ट्रीक्ट से अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य हैं। 

विज्ञापन
Congressman Ro Khanna said India unlikely to look at Russia as secure friend
आरओ खन्ना का रूस-भारत के संबंध पर बयान - फोटो : social media

विस्तार

यूक्रेन और रूस का युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, मास्को और बीजिंग के बीच संबंध घनिष्ठ होते जा रहे हैं। ऐसे में भारतीय मूल के एक अमेरिकी सांसद ने कहा है कि चीन के साथ बढ़ते संबंधों को देखते हुए रूस को एक सुरक्षित मित्र नहीं समझा जा सकता है। 

विज्ञापन

 

सांसद रो खन्ना ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भारतीय अमेरिकियों का लक्ष्य रिश्ते को मजबूत करना होना चाहिए। बता दें, रो खन्ना कैलिफोर्निया के 17वीं कांग्रेसनल डिस्ट्रीक्ट से अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य हैं। 

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता भारत एशिया में अपनी सीमा के संभावित आक्रमण के खिलाफ बचाव के लिए रूस को एक सुरक्षित मित्र के रूप में देखेगा। क्योंकि उसके रिश्ते लगातार चीन के साथ अच्छे और घनिष्ठ होते जा रहे हैं। भारतीय जानते हैं कि इस मामले में रूस से ज्यादा अमेरिका भरोसेमंद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सांसद रो खन्ना ने कहा कि चीन के खिलाफ मजबूत रहने के लिए अमेरिका के साथ जुड़ना भारत के हित में है। यह भारतीय विदेश नीति में एक महत्वपूर्ण कारक रहा है। 

 

गौरतलब है, भारत ने अभी तक यूक्रेन पर हुए रूसी आक्रमण की निंदा नहीं की है। साथ ही रूस के आक्रमण पर संयुक्त राष्ट्र के मंचों पर हुई वोटिंग से भी दूर रहा। हालांकि वह रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए कूटनीति और बातचीत का माध्यम अपनाने की बात कर रहा है। 


कांग्रेशनल कॉकस ऑन इंडिया एंड इंडियन अमेरिकन के सह-अध्यक्ष खन्ना अमेरिकी संसद भवन में यूएस-इंडिया समिट की मेजबानी कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed